विज्ञापन

खाली पेट गुड़ वाली चाय पीने के क्या फायदे हैं?

अब चीनी वाली चाय छोड़िए, रोजाना खाली पेट पिएं गुड़ की चाय, सेहत को मिलेंगे कई तरह के फायदे.

खाली पेट गुड़ वाली चाय पीने के क्या फायदे हैं?
गुड़ वाली चाय के फायदे
NDTV

सर्दी के दिनों में सुबह उठते ही गरमा-गरम चाय पीने का मजा ही कुछ और है, लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह खाली पेट चीनी वाली चाय पीने से कई तरह दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. क्यों न इसकी जगह आप गुड़ वाली चाय पिएं. गुड़ में ऐसे कई गुण होते हैं जो हमारी सेहत को सुधारते हैं. आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट गुड़ वाली चाय पीने से हमें क्या-क्या फायदे मिलते सकते हैं. 

पाचन में सुधार:

सुबह के समय पाचन तंत्र को ठीक रखना बहुत जरूरी होता है. गुड़ वाली चाय पीने से हमारा पाचन तंत्र मज़बूत होता है. गुड़ में ऐसे तत्व होते हैं जो पेट की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करते हैं. अगर आपको गैस, कब्ज़ या पेट दर्द की समस्या रहती है, तो ये चाय आपके लिए किसी दवाई से कम नहीं है. ये खाना हजम करने में भी मदद करती है. 

शरीर की थकावट दूर करे:

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में सुबह उठते ही थकावट महसूस होने लगती है. गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन और विटामिन होते हैं जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं. जब आप सुबह-सुबह गुड़ वाली चाय पीते हैं, तो आपका सारा दिन एनर्जेटिक बनता है. ये आलसीपन को दूर भगाती है और आपको पूरा दिन ताजा रखती है. 

वजन कम करने में सहायक:

आजकल बढ़ता वजन हर दूसरे व्यक्ति की परेशानी बना हुआ है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो चीनी वाली चाय छोड़कर गुड़ वाली चाय पीना शुरू कर दें. गुड़ हमारी बॉडी के मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है. ये फैट को जमने नहीं देती और वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है. 

त्वचा में चमक लाए:

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और सुंदर दिखे. गुड़ में खून को साफ करने के गुण होते हैं. जब शरीर का खून साफ होता है, तो चेहरे पर खुद-ब-खुद निखार आने लगता है. सुबह खाली पेट गुड़ वाली चाय पीने से कील मुहांसे और दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं और त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है. 

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए:

बदलते मौसम में जल्दी बीमार पड़ने वाले लोगों के लिए गुड़ वाली चाय एक अच्छा विकल्प है. गुड़ में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ज़िंक होते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. इसे पीने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ जाती है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं कम होती हैं.

इसे भी पढ़ें: iPhone से महंगी है ये मिठाई! 1 पीस की कीमत 1111 रुपये, जयपुर की 'त्योहार अशर्फी' क्यों है इतनी खास?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaggery Tea Benefits, Gud Wali Chai Banana Ka Tarika, Gud Wali Chai Recipe, Jaggery Tea For Digestion, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com