विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2025

दूध में भीगे खजूर खाने से क्या होता है? इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन

Date Milk Benefits: खजूर और दूध दोनों को पोषण का खजाना कहा जाता है. अगर आप रोजाना दूध में भीगे खजूर खाते हैं तो शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं.

दूध में भीगे खजूर खाने से क्या होता है? इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन
Date Milk Benefits: दूध में भीगे खजूर खाने के फायदे.

Khajoor Doodh Ke Fayde: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए अक्सर ड्राई फ्रूट्स और दूध दोनों को सेवन करने की सलाह घर के बड़े से लेकर डॉक्टर तक देते हैं. खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप इसे दूध के साथ लेते हैं तो इसके लाभ और बढ़ जाते हैं. क्योंकि खजूर (Khajoor Ke Fayde) में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. वहीं दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन) और B12 जैसे मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स होते हैं, साथ ही इसमें विटामिन A, D, K, E, मैग्नीशियम, आयोडीन भरपूर मात्रा में होता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए खजूर वाले दूध का सेवन.

कैसे करें खजूर के दूध का सेवन- (How To Consume Dates Milk)

खजूर वाला दूध बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको रात में दूध में 4-5 खजूर को भिगोकर रख दें. फिर अगली सुबह इस दूध को पी लें और इसके खजूर भी खा लें. अगर आप इसे ऐसे नहीं खाना चाहते हैं तो दूध के साथ आप 3-4 खजूर को खा सकते हैं. इससे चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि खजूर में नेचुरल शुगर होती है. खजूर की अन्य रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

खजूर वाला दूध पीने के फायदे- (Khajur Wala Doodh Pine Ke Fayde)

1. कमजोरी-

अगर आपको थोड़े से काम में थकान महसूस होती है तो आप खजूर वाले दूध का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें मौजूद गुण शरीर को एनर्जेटिक रखने में मददगार है.

ये भी पढ़ें-  सिंघाड़ा खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है? जानें सिंघाड़ा की तासीर कैसे होती है

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

2. वजन बढ़ाने-

अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन को हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं तो खजूर वाले दूध का सेवन कर सकते हैं.

3. हड्डियों-

सर्दियों के मौसम में कमजोर हड्डियों की समस्या काफी देखी जाती है. अगर आप हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं खजूर वाले दूध का सेवन कर सकते हैं.

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khajoor Wala Doodh Pine Ke Fayde, What Happens If You Drink Soaked Date Milk, Doodh Mein Kya Milakar Piye, Dates Benefits, Khajoor Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com