विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2025

Winter Special Ladoo: जल्दी-जल्दी जाते हैं थक तो रोज खाएं ये 1 लड्डू, पूरी सर्दी नहीं सताएगी कमजोरी, नोट करें रेसिपी

Khajoor Ke Ladoo: अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं तो खजूर के लड्डू ट्राई कर सकते हैं. इन लड्डूयों को आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है.

Winter Special Ladoo: जल्दी-जल्दी जाते हैं थक तो रोज खाएं ये 1 लड्डू, पूरी सर्दी नहीं सताएगी कमजोरी, नोट करें रेसिपी
Khajoor Ke Ladoo: कैसे बनाएं खजूर के लड्डू.

Khajoor Ke Ladoo Recipe: अक्सर आपने कई लोगों को ये कहते हुए सुना होगा की वो थोड़ा सा काम करते ही थक जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आप बिल्कुल सही जगह पर क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे लड्डू के बारे में बता रहे हैं जिसे आप ठंड के मौसम में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इन लड्डूओं के सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. हम जिस लड्डू के बारे में बात कर रहे हैं उसे खजूर के साथ बनाया जाता है.

खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद में खजूर को काफी गुणकारी (Dates Benefits) माना गया है. इसमें फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखने में मददगार हैं. 

ये भी पढ़ें- Winter Special Ladoo: रोज 1 लड्डू खाएं सर्दी भगाएं और इम्यूनिटी बढ़ाएं, फटाफट नोट करें आसान रेसिपी 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं खजूर के लड्डू- (How to Make Khajoor Ke Ladoo)

सामग्री-

  • खजूर
  • गुड़
  • देसी घी
  • किशमिश
  • काजू
  • बादाम
  • पिस्ता
  • मखाना
  • इलायची पाउडर

विधि-

ठंड के मौसम में खजूर के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले खजूर को धोकर पानी में कुछ मिनट के लिए भिगो दें. फिर पानी निकालकर खजूर को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें. अब एक छोटे पैन में गुड़ को धीमी आंच पर पिघला लें. ध्यान रखें कि गुड़ ज्यादा गाढ़ा न हो जाए. फिर एक पैन में घी गरम करें और उसमें काजू, बादाम, पिस्ता और मखाना डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद खजूर का पेस्ट, पिघला हुआ गुड़, भूने हुए सूखे मेवे, किशमिश और इलायची पाउडर को एक बड़े बर्तन में मिलाएं. अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं ताकि सभी सामग्री एक दूसरे में अच्छी तरह से मिल जाएं. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें. इन्हें आप रोजाना दूध के साथ भी खा सकते हैं.

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens If You Eat Daily Khajoor Ke Ladoo, Khajoor Ke Ladoo Khane Ke Fayde, Sardi Mein Kaise Banaye Khajoor Dry Fruits Ke Ladoo, Khajoor Ke Ladoo For Health, Dates Laddu Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com