Navratri Kanya Pujan 2024: नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व की समाप्ति कन्या पूजन के साथ होती है. नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के दिनों को बेहद ही शुभ और पवित्र माना जाता है. भक्त माता की नौ दिनों व्रत रख कर पूजा आराधना करते हैं. अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन भी किया जाता है. साल 2024 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हुई थी और चैत्र नवरात्रि का समापन 17 अप्रैल को होगा. यानि 16 अप्रैल को अष्टमी तिथि होगी और 17 अप्रैल को नवमी तिथि. भारत के अलग-अलग राज्यों में कन्या पूजन की तिथि भी अलग-अलग है, कुछ भक्त अष्टमी तो कुछ नवमी के दिन कन्या पूजन करते हैं. इस दिन 10 साल से कम उम्र की कन्याओं (Kanya Pujan 2024) को देवी मानकर उनकी पूजा की जाती है. तो चलिए जानते हैं कैसे करें कन्या पूजन और क्या बनाएं रेसिपी.
कैसे करें कन्या पूजन- (Kanya Puja Kaise Kare)
- कन्या पूजन के लिए अपने घर में 2 से 10 साल तक की कन्याओं को भोजन करने के लिए बुलाएं.
- कन्याओं और एक कंजक के पैर स्वच्छ जल से धोकर उन्हें आसन पर बिठाएं.
- अब सभी कन्याओं का रोली या कुमकुम और अक्षत से तिलक करें.
- इसके बाद गाय के उपले को जलाकर उसकी अंगार पर लौंग, कर्पूर और घी डालकर अग्नि प्रज्वलित करें.
- इसके बाद कन्याओं के लिए बनाए गए भोजन में से थोड़ा सा भोजन पूजा स्थान पर अर्पित करें.
- अब सभी कन्याओं और कंजक के लिए भोजन परोसे.
- उन्हें प्रसाद के रूप में फल, सामर्थ्यानुसार दक्षिणा अथवा उनके उपयोग की वस्तुएं प्रदान करें.
- सभी कन्याओं के पैर छूकर कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें सम्मान पूर्वक विदा करें.
कन्या पूजन में बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन- (Kanya Pujan Bhog Recipe)
आमतौर पर कन्याओं को खीर, पूरी, हलवे का भोजन कराया जाता है.
ये भी पढ़ें-Milk At Night: रात को सोने से पहले क्यों पीना चाहिए एक गिलास दूध? जानें फायदे
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Photo Credit: iStock
पूरी को आप सिंपल भी बना सकते हैं. या मीठी पूरी बनाना चाहते हैं तो उसमें शक्कर या घी को एड कर सकते हैं.
कन्या पूजन के दौरान हलवे का बेहद महत्व है. हलवा पूरी के बिना तो कंजक पूजा अधूरी मानी जाती है.
छोले की सब्जी को कन्या पूजन के दौरान बिना लहसुन प्याज के बनाया जाता है.
नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए | व्रत में घी खाने के फायदे | Navratri me kya khana chahiye
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं