Black Pepper Health Benefits: भारतीय मसाले खाने में स्वाद और सुगंध बढ़ाने का काम करते हैं. लेकिन इसके साथ ही यह मसाले स्वास्थय के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. तो आज हम एक ऐसे ही मसाले के बारे में बताएंगे वो है काली मिर्च. आपको बता दें कि काली मिर्च (Black pepper benefits) खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी मददगार होती है. बल्कि कई तरह की बीमारियों को दूर रखने में भी मदद कर सकती है. तो आइए जानते हैं पोषक तत्वों से भरपूर काली मिर्च से होने वाले स्वास्थय लाभों के बारे में.
ब्लड शुगर
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काली मिर्च का सेवन फायदेमंद हो सकती है. बता दें कि ब्लेक पेपर को इंसुलिन का बेस्ट सोर्स माना जाता है. इसका सेवन शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकती है. इसलिए डायबिटीज पेशेंट को इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या आपको भी अंडे पसंद हैं? लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान
कैंसर
काली मिर्च का हर रोज सेवन ब्रेस्ट या बोन कैंसर होने के खतरे को भी कम कर सकता है. काली मिर्च में एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं. जो कैंसर से लड़ने में मददगार हो सकती है.
पेट दुरुस्त रहता है
काली मिर्च में पाए जाने वाले तत्व आंतों के माइक्रोबायोटा को रेगुलेट करने और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ को बेहतर बनाने में भी लाभदायी हो सकता है. काली मिर्च का सेवन डाइजेशन को मजबूत बनाने, गैसे और कब्ज जैसी समस्याओं में भी राहत दिला सकता है.
रोज पिएं इस सब्जी का जूस, शुगर और गठिया जैसी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, जान लें बनाने का तरीका
ब्रेन फंग्शन को बूस्ट करें
काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन ब्रेन फंग्शन को बूस्ट करने में भी लाभदायी हो सकता है. ब्लैक पेपर को डाइट में शामिल करने से मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त रहती है. इसके साथ ही यह मेमोरी पावर को बढ़ाने में भी मदद कर सकती है.
गुड कोलेस्ट्रॉल
काली मिर्च में पाए जाने वाले तत्व बॉडी में लिपोप्रोटीन यानी गुड कोलेस्ट्रोल बढ़ाने में मदद कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं