विज्ञापन

Black Pepper Uses: काली मिर्च को किस चीज में मिलाकर खाना चाहिए, न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए किस तरह खाने से दूर होंगी समस्याएं

5 Foods to Mix with Black Pepper: आज हम आपके साथ न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन द्वारा शेयर किए गए 7 ऐसे कॉम्बिनेशन के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें अगर काली मिर्च मिलाकर खाई जाए, तो यह आपके शरीर के लिए वरदान साबित हो सकता है. 

Black Pepper Uses: काली मिर्च को किस चीज में मिलाकर खाना चाहिए, न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए किस तरह खाने से दूर होंगी समस्याएं
What food goes well with black pepper?

5 Foods to Mix with Black Pepper: औषधीय गुणों से भरपूर काली मिर्च न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि एक दवा की तरह भी काम करती है. छोटी सी दिखने वाली यह दानेदार चीज शरीर को कई रोगों से दूर रखने में मदद कर सकती है, लेकिन तब जब इसे सही तरीके से खाया जाए. आज हम आपके साथ न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन द्वारा शेयर किए गए 7 ऐसे कॉम्बिनेशन के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें अगर काली मिर्च मिलाकर खाई जाए, तो यह आपके शरीर के लिए वरदान साबित हो सकता है.

काली मिर्च खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

काली मिर्च + दही

दही में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत पाई जा सकती है, जो लोग ब्लोटिंग  से परेशान रहते हैं उनके लिए यह कॉम्बिनेशन फायदेमंद माना जा सकता है.

काली मिर्च + शहद

खांसी और गले की जलन को जल्दी शांत करने के लिए एक चम्मच शहद में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर खाई जा सकती है. शहद गले को आराम देता है और काली मिर्च में मौजूद पाइपरिन बलगम साफ करने में मदद करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

काली मिर्च + नींबू पानी 

खाने से पहले नींबू पानी में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर पिया जाए, तो पाचन क्रिया को सक्रिय रखा जा सकता है और खाने को जल्दी पचाया जा सकता है.

काली मिर्च + आंवला का रस

अगर आप आंवला के रस में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर पीते हैं, तो इससे विटामिन सी के अवशोषण बढ़ाता है और पाइपरिन अधिक विटामिन सी को रक्तप्रवाह तक पहुंचाने में मदद करता है.

काली मिर्च + हल्दी

हल्दी में पाया जाने वाला 'करक्यूमिन' और काली मिर्च में मौजूद 'पाइपेरिन' शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को 2000% तक बढ़ा देते हैं. 

इसे भी पढ़ें: Visa Free Travel: विदेश जाने का है प्लान? लेकिन जेब में है बस 1 लाख, इन 4 देश में कर सकते हैं ट्रैवल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kali Mirch Khane Ke Nuksan, Subah Khali Pet Kali Mirch Khane Ke Fayde, Kali Mirch Ke Fayde In Hindi, Kali Mirch Ke Fayde Periods Me, Kali Mirch Ke Fayde Aur Nuksan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com