अंडा एक ऐसा फूड आइटम है जिसे हर कोई पसंद से खाता है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे कई तरीकों से खा सकते हैं. आप अंडे को उबालकर, हाफ फ्राई, ऑमलेट, करी या फिर स्क्रैंबल एग अपनी पसंद के हिसाब से इसको खाते हैं. लेकिन एक बात है कि अंडा हमेशा विवादो में रहता है. कई लोग इसे शाकाहारी मनाते हैं तो कई इसकी गिनती नॉनवेज में करते हैं. वहीं कई लोग कहते हैं कि गर्मियों में अंडा नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह गरम होता है. वहीं कई लोग इसको हर मौसम में खाने की सलाह देते हैं. ऐसी की एक बहस अक्सर लोगों के बीच चलती रहती है कि एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए. इनका ज्यादा सेवन क्या सेहत पर प्रभाव डाल सकता है. तो आइए जानते हैं क्या हैं इन सवालों के सभी जवाब.
टिक्की लवर हैं तो एक बार ट्राई करें मूंगफली टिक्की, यहां देखें रेसिपी
क्या आप हर दिन अंडे खा सकते हैं
अंडे में लगभग हर आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को पोषण देने में मदद करता है. प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी कार्ब्स से लेकर कई खनिज और विटामिन भी अंडे में मिलते हैं. वास्तव में, अंडे एक पौष्टिक भोजन होते हैं, जो पूरे दिन के लिए हमारे शरीर को एनर्जी देता है. लेकिन हम अक्सर भूल जाते हैं कि जितने कार्ब्स का आप सेवन करते हैं उनको बर्न करना भी जरूरी है. इसलिए अंडे से मिलने वाले लाभों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए अंडे को सीमित मात्रा में खाना महत्वपूर्ण है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब आप बहुत अधिक अंडे खाते हैं तो क्या होता है | ज्यादा मात्रा में अंडे खाने के दुष्प्रभाव
1. अंडे में कोलेस्ट्रॉल होता है, इसलिए इसे एक सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. जर्नल न्यूट्रिएंट में प्रकाशित एक परीक्षण में बताया गया कि नाश्ते में अंडा खाने वाले लोगों के कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि की शिकायत की गई है उन लोगों की तुलना में जो अंडा नहीं खाते हैं. इसका मतलब है कि हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
रोज पिएं इस सब्जी का जूस, शुगर और गठिया जैसी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, जान लें बनाने का तरीका
2. अंडे का सेवन दिल की बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा सकता है? जर्नल JAMA में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि हर दिन या इससे ज्यादा अंडा खाने से भी हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है. इसके बाद लोग असमंजस में पड़ गए कि एक दिन में कितने अंडे खाए जा सकते हैं. तो आपको किसी विशेषज्ञ की सलाह से ही इसका सेवन करें.
3. ज्यादा अंडे खाने से आपका वजन भी बढ़ सकता है. अगर अंडा सही मात्रा में लिए जाएं तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं. कई लोग इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, खासकर इसके पीले भाग का जिसके बाद वजन बढ़ने की शिकायत करते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, अंडे की जर्दी में फैट होता है, जिसे अगर सही समय पर न जलाया जाए तो यह शरीर में जमा हो जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं