Jaljeera Recipe: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए जलजीरा से बेहतर कुछ नहीं माना जाता. यह एक पारंपरिक भारतीय ड्रिंक है जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है. पुदीना, जीरा, काला नमक और नींबू से तैयार यह ड्रिंक न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि पाचन को भी मजबूत करता है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या महंगे इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं होती. आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं और पूरे परिवार को हेल्दी ड्रिंक दे सकते हैं.
जलजीरा बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Jaljeera)
- 1 कप ताजा पुदीना पत्ते
- 2 टेबलस्पून भुना जीरा पाउडर
- 1 टीस्पून काला नमक
- 1 टीस्पून सादा नमक
- 1 टीस्पून चाट मसाला
- 1-2 हरी मिर्च
- 2 टेबलस्पून नींबू का रस
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 2-3 कप ठंडा पानी
- कुछ बर्फ के टुकड़े

यह भी पढ़ें- Egg Benefits In Summer: गर्मियों में अंडे खाने के 7 जबरदस्त फायदे, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
जलजीरा बनाने की विधि- (How To Make Jaljeera)
- सबसे पहले पुदीना पत्ते, हरी मिर्च और अदरक को अच्छी तरह धो लें.
- अब इन्हें मिक्सर में डालें और थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें.
- इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकालें और उसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक और चाट मसाला डालें.
- अब इसमें नींबू का रस मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें.
- आखिर में ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह घोल लें.
- गिलास में बर्फ डालें और जलजीरा डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
टिप्स-
- स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा इमली का पानी भी डाल सकते हैं.
- ज्यादा ठंडक के लिए जलजीरा को कुछ देर फ्रिज में रखें.
- चाहें तो इसमें बूंदी डालकर भी सर्व कर सकते हैं.
घर का बना जलजीरा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसे रोजाना पीकर आप गर्मी से खुद को बचा सकते हैं और पूरे दिन फ्रेश महसूस कर सकते हैं.
Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं