विज्ञापन

फैक्ट्री में कैसे बनती है असली काजू कतली? देखिए अंदर का हाल

​काजू कतली खाने के दीवाने हैं? तो एक बार जरूर देखें अमर सिरोही का यह वायरल वीडियो.

फैक्ट्री में कैसे बनती है असली काजू कतली? देखिए अंदर का हाल
काजू कतली कैसे बनती है.
NDTV

मिठाइयों का जिक्र होते ही सबसे पहला नाम जो जुबान पर आता है, वह है काजू कतली.  कोई भी खास त्योहार हो या फिर घर में कोई खुशी का मौका, मुंह मीठा करने के लिए काजू कतली हर किसी की पहली पसंद होती है. चांदी के वर्क से सजी यह डायमंड शेप की मिठाई जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है, उतनी ही इसकी बनावट भी शानदार होती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हलवाई की बड़ी बड़ी दुकानों पर यह शानदार मिठाई असल में कैसे तैयार होती है? अगर नहीं, तो हाल ही में अमर सिरोही (Amar Sirohi), जिन्हें इंस्टाग्राम पर (foodie_incarnate) के नाम से जाना जाता है, ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने काजू कतली के बनने का पूरा प्रोसेस बहुत ही बारीकी से दिखाया है. 

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो काजू कतली खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर देखें ये वीडियो. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या खास दिखाया गया है और कैसे बनती है आपकी यह फेवरेट मिठाई.

यहां देखें वीडियो- 

​काजू कतली बनाने का असली तरीका-

​इस वायरल वीडियो में काजू कतली बनाने की शुरुआत सबसे बुनियादी चीज़ यानी काजू से होती है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे अच्छी क्वालिटी के काजू को लेकर सबसे पहले उसे पानी से धोया जाता है फिर उसे उसका पेस्ट तैयार किया जाता है. काजू कतली का असली स्वाद और टेक्सचर इसी बात पर निर्भर करता है कि काजू को कितना बारीक पीसा गया है. हलवाई स्टाइल में इस पेस्ट को बिल्कुल महीन और मुलायम बनाया जाता है ताकि मुंह में जाते ही यह घुल जाए. इसके बाद दूसरी मशीन में चीनी और काजू का पेस्ट मिलाया जाता है.

​घूमती हुई कड़ाही और हलवाई का जादू-

​वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा वह है जहां हलवाई बड़े पैमाने पर इस पेस्ट को पकाता है. धीमी आंच पर काजू और चाशनी के इस मिश्रण को तब तक पकाया जाता है जब तक कि यह कड़ाही छोड़ने न लगे. इसमें थोड़ा सा घी भी मिलाया जाता है ताकि मिठाई में चमक और बढ़िया खुशबू आए. जैसे-जैसे यह मिश्रण ठंडा होता है, यह एक डो यानी आटे की तरह सख्त होने लगता है. ​इसके बाद इस मिश्रण को एक बड़ी परात या ट्रे में निकाला जाता है. हलवाई इसे हाथों से तब तक गूंथते हैं जब तक कि यह पूरी तरह चिकना और सॉफ्ट न हो जाए. वीडियो में इस प्रक्रिया को देखना अपने आप में बहुत संतोषजनक है. काजू के इस चिकने डो को बेलन की मदद से एक समान मोटाई में बेला जाता है.

​चांदी का वर्क और परफेक्ट कटिंग-

​काजू कतली की पहचान उस पर लगने वाली चांदी की परत यानी चांदी के वर्क से होती है. बेले गए काजू के बड़े हिस्से पर बड़े ही पेशेवर तरीके से चांदी का वर्क लगाया जाता है. इसके बाद एक तेज धार वाले औजार से इसे उस पारंपरिक डायमंड शेप में काटा जाता है जिसके लिए काजू कतली पूरी दुनिया में मशहूर है.

ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर 5 दिनों तक क्या भोग लगाएं? बप्पा को बेहद पसंद हैं ये 5 चीजें, नोट करें रेसिपी

ये वीडियो भी देखें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaju Katli Making Video, Factory Video, Kaju Katli Recipe Hindi, Kaju Katli Kaise Banti Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com