विज्ञापन

How to Make Kaju Katli: बाजार की महंगी मिठाई को कह दें बाय! दिवाली से पहले घर पर बनाएं हलवाई जैसी काजू कतली, हर कोई पूछेगा रेसिपी

आज हम आपको घर पर ही काजू कतली बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. खास बात ये है कि इस रेसिपी में सिर्फ काजू और चीनी की जरूरत होगी. ये खाने में इतनी स्वादिष्ट होगी कि हर कोई आपसे रेसिपी पूछेगा.

How to Make Kaju Katli: बाजार की महंगी मिठाई को कह दें बाय! दिवाली से पहले घर पर बनाएं हलवाई जैसी काजू कतली, हर कोई पूछेगा रेसिपी
काजू कतली बनाने का आसान तरीका
Photo Credit: NDTV

Ghar Par Kaju Katli Kaise Banaen: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है और सभी ने अपने-अपने घरों में इस पर्व की तैयारियां शुरू कर दी है. इस त्योहार पर काजू कतली अधिकतर लोगों की पहली पसंद होती है. लेकिन इस दौरान लोगों ने मन में मिलावट का डर भी बना रहता है. ऐसे में अगर आप भी काजू कतली के शौकीन हैं और आपको घर पर काजू कतली बनाना मुश्किल लगता है तो ये खबर आपके लिए ही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप सही विधि अपनाकर बेहद आसानी से हलवाई जैसी काजू कतली तैयार कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर ही काजू कतली बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. खास बात ये है कि इस रेसिपी में सिर्फ काजू और चीनी की जरूरत होगी. ये खाने में इतनी स्वादिष्ट होगी कि हर कोई आपसे रेसिपी पूछेगा.

काजू कतली बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 300 ग्राम काजू
  • 300 ग्राम चीनी
  • 150 मिलीलीटर पानी
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर 
  • चांदी का वर्क
Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: न चाशनी, न मावा! सिर्फ 5 मिनट में तैयार होगा नारियल का लड्डू, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे बच्चे

घर पर कैसे बनाएं काजू कतली?

काजू कतली बनाने के लिए सबसे पहले काजू को मिक्सी में थोड़ा-थोड़ा करके पीस लें. ध्यान रखें कि मिक्सर को लगातार न चलाएं, बल्कि बीच-बीच में रोककर चलाएं. इससे काजू का तेल नहीं निकलेगा और आपको बारीक पाउडर आसानी से मिल जाएगा. फिर पिसे हुए काजू को छलनी से छान लें ताकि एकदम स्मूद पाउडर तैयार हो जाए. अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर गर्म करें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो इसे 1-2 मिनट तक उबलने दें. इसके बाद चाशनी में एक तार बनने तक पकाएं. इसके बाद एक तार की चाशनी बनने के बाद उसमें घी डालें और अच्छी तरह मिला लें. अब धीरे-धीरे काजू पाउडर डालते हुए लगातार चलाएं ताकि गूठलियां न बनें. चाहें तो आप इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं. फिर मिश्रण को हल्की आंच पर लगभग 2-3 मिनट तक पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा होकर एकसार होने लगे, तब गैस बंद कर दें.

ऐसे चेक करें मिश्रण तैयार हुआ या नहीं

इसके लिए आप थोड़ा सा मिश्रण प्लेट में निकालें और हल्का ठंडा होने दें. अगर वो आसानी से उंगली से गोल आकार में बनने लगे और हाथों से न चिपके, तो समझिए कि मिश्रण तैयार है. फिर मिश्रण को 10-15 मिनट तक ठंडा होने दें. इसके बाद हल्के तेल लगे प्लेटफॉर्म या ट्रे पर रखकर अच्छी तरह गूंथ लें. फिर बेलन की मदद से अपनी पसंद की मोटाई में बेल लें. आप चाहें तो ऊपर से चांदी का वर्क लगा सकते हैं. इसके बाद इसे 3-4 घंटे के लिए सेट होने दें.

डायमंड शेप में काटें

जब काजू कतली पूरी तरह सेट हो जाए तो चाकू की मदद से पहले सीधी और फिर तिरछी कट लगाकर डायमंड शेप में काट लें. आपकी बाजार जैसी हलवाई वाली काजू कतली तैयार है.

यह भी पढ़ें: गेहूं के आटे और गुड़ से बनाएं एकदम क्रिस्पी ठेकुआ, बिना खांचे के बनाएं छठ पूजा का प्रसाद, नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़ें: लौकी न खाने वाले भी रोज-रोज किलो-किलो खरीदेंगे, बस एक बार बनाएं लौकी का ब्रेकफास्ट- क्रिस्पी डोसा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaju Katli, Kaju Katli Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com