विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2026

सावधान! कहीं आप चांदी का वर्क समझकर 'एल्युमीनियम' तो नहीं खा रहे? काजू कतली खरीदने से पहले ये सच जान लें

न्यूट्रिशनिस्ट निकिता ने काजू कतली पर लगने वाले चांदी के वर्क का काला सच बताया है. क्या आप चांदी की जगह एल्युमीनियम और जहरीले मेटल्स खा रहे हैं?

सावधान! कहीं आप चांदी का वर्क समझकर 'एल्युमीनियम' तो नहीं खा रहे? काजू कतली खरीदने से पहले ये सच जान लें
उन्होंने सवाल उठाया कि "अगर वो असली चांदी है, तो मिठाई इतने कम दाम में कैसे मिल रही है?"

Food Adulteration : क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें मिठाई के ऊपर लगी वो चमकीली चांदी की परत (सिल्वर वर्क) बहुत पसंद है? खासकर काजू कतली, जो बिना उस चमक के अधूरी लगती है. अगर हां, तो थोड़ा रुक जाइए. न्यूट्रिशनिस्ट निकिता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनने के बाद शायद आप मिठाई की दुकान पर जाने से पहले सौ बार सोचेंगे.

क्या वाकई वो 'चांदी' ही है?

निकिता ने अपने वीडियो में एक ऐसी कड़वी सच्चाई बताई है जिसे सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए. हम सबको लगता है कि मिठाई पर लगा 'चांदी का वर्क' 99.9% शुद्ध चांदी होती है, जो शरीर के लिए सुरक्षित है. लेकिन निकिता का कहना है कि आज के दौर में बढ़ती महंगाई और कॉस्ट कटिंग के चक्कर में खेल कुछ और ही चल रहा है.

उन्होंने सवाल उठाया कि "अगर वो असली चांदी है, तो मिठाई इतने कम दाम में कैसे मिल रही है?" दरअसल, चांदी महंगी होती है, इसलिए कई मिलावटखोर चांदी की जगह एल्युमीनियम फॉयल का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसे मशीन से इतना ज्यादा पीटा (Hammered) जाता है कि ये बिल्कुल पतली चांदी जैसी दिखने लगती है.

शरीर के लिए कितना खतरनाक है ये नकली वर्क?

निकिता बताती हैं कि असली चांदी का वर्क तो शरीर सोखता नहीं है और वो बाहर निकल जाता है, लेकिन एल्युमीनियम 'फूड ग्रेड' नहीं होता. यह हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक है. इतना ही नहीं, कुछ जगहों पर तो चांदी के नाम पर इसमें लेड (सीसा), कैडमियम, क्रोमियम और निकल जैसे जहरीले हेवी मेटल्स मिला दिए जाते हैं.

अगर आप ऐसी मिठाई खाते हैं, तो ये मेटल्स आपके लीवर, किडनी और दिमाग पर बुरा असर डाल सकते हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaju Katli, Silver Vark, Fake Silver Leaf, Nutritionist Nikita, Food Adulteration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com