Raksha Bandhan Special New Recipe In Hindi: रक्षा बंधन में महज कुछ ही दिन बचें हैं. ऐसे में भारतीय घरों में अभी इसकी तैयारी देख सकते हैं. भारत में त्यौहार मतलब तरह-तरह की मिठाई. अगर आप भी इस रक्षा बंधन मार्केट की जगह घर पर टेस्टी कतली बनाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको शेफ भरत द्वारा शेपर एक ऐसी कतली रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे काजू से नहीं बल्कि मूंगफली से बनाया जाता है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
आप मात्र एक कप मूंगफली से आधा किलो बेहतरीन मिठाई तैयार कर सकते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें न तो दूध का इस्तेमाल होता है और न ही घंटों तक घी में भूनने की झंझट. यह इतनी नरम होती है कि मुंह में रखते ही घुल जाती है.
यहां देखें वीडियो-
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
कैसे बनाएं मूंगफली की कतली- (How To Make Raksha Bandhan Special Katli Recipe)
सामग्री-
- मूंगफली - 1 कप
- चीनी - 3/4 कप
- पानी - 1/2 कप
- नारियल का बुरादा- 1/4 कप
- गुलाब जल - 1 छोटा चम्मच
- मिल्क पाउडर - 1/4 कप
- घी - जरूरत अनुसार
- इलायची दाना पाउडर - 2 - 3
विधि-
- सबसे पहले मूंगफली को धीमी आंच पर अच्छे से भूनें ताकि उसका छिलका आसानी से उतर जाए. छिलका उतारने के बाद इसे ठंडा होने दें.
- मूंगफली को मिक्सी में लगातार न चलाएं, वरना इसका तेल निकलकर यह 'पीनट बटर' बन जाएगी.
- इसे हमेशा पल्स मोड पर यानी थोड़ा रुक-रुक कर चलाएं.
- काजू जैसा स्वाद लाने के लिए इसमें थोड़ा सा नारियल का बुरादा मिलाएं. यह मिठाई के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है.
- एक तार की चाशनी बनाना बहुत जरूरी है. जब चाशनी में उबाल आ जाए, तो इसे सिर्फ 3 मिनट और पकाएं, यह एकदम परफेक्ट रहेगी.
- मिश्रण को गैस बंद करने के बाद कढ़ाई में ही किनारों पर चिपकाकर थोड़ा ठंडा करें. इससे यह डो जैसा बन जाएगा और बर्फी आसानी से सेट हो जाएगी.
- सेट होने के बाद इसे आप अपनी पसंद के शेप में कट कर लें.
क्यों है यह खास?
यह मिठाई सावन व्रत में भी खाई जा सकती है और इसे आप लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं. इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री आपके किचन में ही मौजूद होती है, इसलिए यह बजट के हिसाब से भी एकदम बेस्ट है.
ये भी पढ़ें- वेज ऑमलेट कैसे बनाएं? शेप रनवीर बरार ने बताई सीक्रेट रेसिपी | Watch Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं