विज्ञापन

कढ़ाई में हर बार चिपक जाती है सब्जी? तेल डालने से पहले करें एक आसान काम, नहीं होगी परेशानी

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि खाना बनाते समय कढ़ाही में मसाला और सब्जी चिपक जाती है और स्वाद खराब हो जाता है. अगर हां, तो ये ट्रिक आपके काम आ सकती है.

कढ़ाई में हर बार चिपक जाती है सब्जी? तेल डालने से पहले करें एक आसान काम, नहीं होगी परेशानी
कढ़ाही में मसाला चिपकने और सब्जी को चिपकने से कैसे बचाएं.
NDTV

Kitchen Hacks: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप सब्जी बनाते हैं या फिर इसके अलावा कुछ भी तो वो कढ़ाही की तली में चिपकने लगती है. इस वजह से खाने का स्वाद भी अजीब सा लगने लगता है. सब्जी का मसाला तली पर ना चिपके इसके लिए मसालों को लगातार चलाते रहते हैं. लेकिन कई बार इसके बावजूद भी वो तली पर चिपक ही जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो कुछ स्मार्ट किचन ट्रिक्स आपके काम आ सकती हैं. 

तो चलिए जानते हैं वो हैक जो आपकी सब्जी को तली में चिपकने से बचाने में मदद करेगा. 

तेल डालने से पहले करें ये काम 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

कढ़ाही में खाना तब चिपकता है जब वो सही से गर्म नहीं होती है. या तो वो ज्यादा गर्म हो या फिर कम गर्म. ऐसे में आपको बस एक काम करना है कि कढ़ाही में तेल डालने से पहले आपको उसमें पानी की कुछ बूंदे डालनी हैं. ऐसा करने से आपको उसके टेंपरेचर का पता लग जाता है. 

अगर आपने कढ़ाही में पानी छिड़का और वो तुरंत भाप बनकर उड़ जाए तो समझ जाएं की वो ज्यादा गर्म हो गई है और उसमें कुछ भी डालने पर वो तुरंत चिपक जाएगा. 

वहीं पानी डालने के बाद अगर वो कुछ देर तक उसी में गोल-गोल दाने बन जाए तो समझ जाइए कि उसमें लीडेनफ्रॉस्ट इफेक्ट पैदा हो चुका है. यह कढ़ाही की तली पर एक इंसुलेटर की तरह काम करता है. इसके बाद कढ़ाही को कपड़े से अच्छी तरह से पोछ लें. ये तरीका तली पर मसालों और सब्जियों को चिपकने से बचाने में मदद करता है. 

इन बातों का भी रखें ध्यान 

  • कढ़ाही ज्यादा गर्म ना हो. 
  • कोई भी चीज डालने के बाद उसे तेज आंच में पकाने की बजाय मीडियम या स्लो फ्लेम पर पकाएं. 
  • मसाले और सब्जी को समय-समय पर चलाते रहें. 

ये भी पढ़ें: तड़का लगाते ही उछलने लगता है तेल? पहले डाल दें ये 1 चीज, नहीं जलेंगे आप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Hacks, Kitchen Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com