विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, यूपी- बिहार में भारी बारिश, 19 राज्यों में IMD की चेतावनी

कल का मौसम, 4 अगस्त 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, यूपी- बिहार में भारी बारिश, 19 राज्यों में IMD की चेतावनी
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS

Kal Ka Mausam, 4 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है. दिल्ली समेत उत्तर भारत में जहां हल्की बारिश हो रही है वहीं केरल समेत दक्षिण भारत में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. असम में पहले से ही बाढ़ के हालात हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 4 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश की संभावना है. इसमें दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब, बिहार से लेकर राजस्थान तक शामिल है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में कल बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कल बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार कल यानी 4 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि पूरे सप्ताह आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुक कर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन हवा में नमी अधिक रहने के कारण उमस लोगों को परेशान कर सकती है. कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

यूपी के कई जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने कल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 अगस्त तक ज्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना है. कल अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 अगस्त तक बारिश का अनुमान है.  4 अगस्त को यहां भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

बिहार में भारी बारिश के आसार

बिहार में भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक बड़े पैमाने पर बारिश की संभावना है. कल बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान के जिलों में बारिश

राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कल भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी के अनुसार मॉनसून के निम्न वायु दाब क्षेत्र के उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है, जिसके चलते जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के जिलों में वर्षा गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. 5 अगस्त तक बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र तथा जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बादल गरजने, बिजली चमकने तथा तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने छह अगस्त तक कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने तथा तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने को लेकर 'येलो' अलर्ट (सतर्क रहें) जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि इस दौरान पूरे राज्य में बादल गरजने, बिजली चमकने तथा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने एवं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, कल गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार तथा मध्यवर्ती जिलों-जारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो में भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में भारी बारिश होने की संभावना है.पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी भारी बारिश हो सकती है. 

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

  • अत्यधिक भारी बारिश: असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम.
  • भारी से बहुत भारी बारिश: अरुणाचल प्रदेश.
  • भारी बारिश: उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, और तटीय कर्नाटक.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक झमाझम बरसेंगे बदरा, IMD का अलर्ट, इन 15 राज्यों में होगी भारी बारिश 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaisa Rhega, Weather Tomorrow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com