विज्ञापन

लोहे की कढ़ाही में सब्जी हो जाती है काली? ये छोटा सा हैक बदलेगा रंग और स्वाद

lohe ki kadai me sabji kali ho jaye to kya kare: अगर आप भी लोहे की कढ़ाही में सब्जी बनाते हैं और उसका रंग काला पड़ जाता है, जिस वजह से उसे खाने वाले मुंह बनाते हैं आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जो आपकी सब्जी को स्वाद के साथ सही रंगत देने में भी मदद करेगा.

लोहे की कढ़ाही में सब्जी हो जाती है काली? ये छोटा सा हैक बदलेगा रंग और स्वाद
lohe ki kadhai me sabji kali ho Jaye to Kya Kare: लोहे की कढ़ाही में सब्जी काली हो जाएं तो क्या करें. ( Image-AI)

Lohe Ki Kadhai Me Sabji kali Kyu Hoti Hai: लोहे की कढ़ाई में खाना बनाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. मुझे आज भी याद है कि घर पर लोहे की कढ़ाही में सब्जी बनती थी जिसका रंग काला होता था और इसको देखते ही मेरा मुंह बन जाता था. लेकिन आज जब मैं खुद लोहे की कढ़ाही में सब्जी बनाती हूं तो ये काले रंग की हो जाती है. इसका स्वाद तो अच्छा होता है लेकिन रंग काला होने की वजह से खाने का मन नहीं करता है. आपको बता दें कि ऐसा कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से होता है. अगर आप भी सब्जी बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें तो इसका रंग भी अच्छा आएगा और स्वाद भी अच्छा होगा. तो चलिए जानते हैं वो ट्रिक्स, जिनसे लोहे की कढ़ाही में बनी सब्जी काली नहीं पड़ेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

1. कढ़ाही को सही तरीके से सीजन करें

अगर आपकी लोहे की कढ़ाही नई है या फिर कम इस्तेमाल की गई है तो इसको सही तरीके से सीजन करना बेहद जरूरी हो जाता है. इसको सीजन करने के लिए कढ़ाही में तेल लगाकर उसे हल्का गरम करें और फिर कुछ देर ठंडा होने दें. जब आप ऐसा 2-3 बार करेंगे तो कढ़ाही की सतह स्मूद हो जाएगी और इसमें ना तो खाना चिपकेगा और ना ही काला पड़ेगा.

2. खट्टी चीजें ना बनाएं

लोहे की कढ़ाई में खट्टी चीजों को बनाने से बचना चाहिए, क्योंकि खट्टी चीजें लोहे के साथ रिएक्ट करती हैं और सब्जी का रंग काला हो जाता है. इसलिए कोशिश करें कि अगर आप कोई ऐसी चीज बना रही हैं जिसमें आप टमाटर, इमली और नींबू जैसी चीजें डालनी हैं तो इनको आखिर में डालें या फिर किसी दूसरे बर्तन में पकाकर मिलाएं.

ये भी पढ़ें: लोहे की कड़ाही में भूलकर भी न पकाएं ये चीजें, सेहत के लिए है भयंकर रूप से हानिकारक

3. ज्यादा देर तक न पकाएं

जब भी आप कोई सब्जी लोहे की कढ़ाही में बनाते हैं तो इसको ज्यादा देर तक ना पकाएं, लोहे की कढ़ाही में सब्जी जल्दी पकती है. इसलिए समय रहते इसको निकाल लें. वरना इसका रंग काला पड़ सकता है. इसलिए लोहे की कढ़ाही में खाना मीडियम फ्लेम पर और सही समय तक ही पकाएं. 

4. तुरंत निकाल लें सब्जी

सब्जी के पकने के बाद उसे कढ़ाही में ना छोड़ें, तुरंत ही बाहर निकाल लें. कढ़ाही में सब्जी रखी रहने से सब्जी का रंग बदल जाता है. 

5. ज्यादा पानी डालने से बचें

आप जो भी सब्जी बना रहे हैं उसमें बहुत ज्यादा मात्रा में पानी ना डालें, पानी की ज्यादा मात्रा भी रंग को काला कर देती है. इसलिए जितना जरूरी हो उतना ही पानी डालकर सब्जी को पकाएं. 

6. कढ़ाही को अच्छे से गर्म करें

जब भी आप लोहे की कढ़ाही में सब्जी बना रहे हैं तो पहले उसे ठीक से गर्म होने दें.  इससे सब्जी चिपकेगी नहीं और रंग भी बेहतर रहेगा.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lohe Ki Kadai Me Sabji Kali Ho Jaye To Kya Kare, Lohe Ki Kadai In English, Lohe Ki Kadhai Me Sabji Kali Kyu Hoti Hai, Lohe Ki Kadhai Mein Sabji Banana, Lohe Ki Kadhai Me Sabji Banane Ke Fayde, Lohe Ki Kadai Me Sabji Kali Kyu Hoti Hai, Lohe Ki Kadhai Mein Sabji Banaa Sakte Hain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com