विज्ञापन

तड़का लगाते ही उछलने लगता है तेल? पहले डाल दें ये 1 चीज, नहीं जलेंगे आप

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि जब आप तड़का लगाने जाते हैं तो कहीं ना कहीं से तेल की छोटी सी छींट से भी आप जल जाते हैं. अगर हां तो आज हम आपको बताएंगे कुछ टिप्स जो आपको जलने से बचाने में मदद कर सकते हैं.

तड़का लगाते ही उछलने लगता है तेल? पहले डाल दें ये 1 चीज, नहीं जलेंगे आप
तड़का लगाते समय जलने से कैसे बचें?
NDTV

भारतीय खाने की बात करें तो यहां पर अलग-अलग तरीके के पकवान जो अलग-अलग प्रदेशों से आते हैं खूब बनाएं जाते हैं. रेसिपी चाहे जहां की भी हो लेकिन तड़का अमूमन हर चीज में लगता है. फिर वो चाहे दाल हो, रायता हो, चटनी हो या फिर नाश्ते में बनाया जाने वाला उपमा. तेल के अंदर मसालों का तड़का लगाकर जब चीजों के साथ मिलाया जाता है. तो खाने का स्वाद कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है. 

भारतीय खाने में तड़का लगाना बेहद ही कॉमन है, लेकिन इसके साथ एक डर भी लगता है. कई बार तड़का लगाते समय जब तेल बाहर छिटक कर हाथों पर गिरता है और कई बार तो ये तेल उड़कर फेस पर भी आ जाता है.  अगर आपके साथ भी किचन में अक्सर ऐसा होता है तो एक छोटा सा किचन हैक आपके काम आ सकता है. चलिए आपको बताते हैं वो तरीका जिससे तेल कि छिटक कर बाहर आने की परेशानी से काफी हद तक कम किया जा सकता है. 

तड़का लगाते समय कौन सा हैक अपनाएं?

कई बार ऐसा होता है कि जिस बर्तन में आप तड़का लगाते हैं उसमें तेल होता है या नमी की वजह से तेल छिटकने लगता है. ऐसे में कहा जाता है कि तेल डालने के बाद उसमें 1 चुटकी नमक डाल दें. वो एक्सट्रा नमी को सोख लेता है. हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें कि जिस भी बर्तन में आप तड़का लगाने जा रहे हैं उसे सही से पोछकर और सुखाकर ही इस्तेमाल करें. 

इन बातों का भी रखें ध्यान 

  • बर्तन पूरी तरह से सूखा हो. 
  • बहुत गीली सब्जियां ना डालें. 
  • तेल बहुत ज्यादा गर्म होने पर उसमें मसालें ये सब्जियां ना डालें. 
  • तेल में कुछ भी डालते समय उससे एक उचित दूरी बनाएं रखें. 
  • राई या करी पत्ता डालने के बाद वो चिटकते हैं तो आप उनको डालते ही किसी बर्तन से ढ़क दें. इससे उसकी महक भी बनी रहेगी और आप जलेंगे भी नहीं. 
  • तेल में सब्जियां या मसाला डालते समय एक साइड से चीजों को डालें. कढ़ाई में आराम से किसी भी चीज को डालें. दूर से फेंककर नहीं. ऐसा करने से तेल बाहर ज्यादा मात्रा में आएगा और आप जल सकते हैं. 
  • अगर इसके बाद भी हाथ जलते हैं तो आप अपने हाथों को किसी चीज से कवर कल लें और फिर तड़का लगाएं.

ये भी पढ़ें: बारिश में लेना है खाने का असली मजा, तो लंच और डिनर में बनाइए ये 5 सुपरहिट रेसिपी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tadka And Spices, Kitchen Hack Alert, Kitchen Tips & Tricks, Kitchen Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com