रसोई घर की वह जगह है जहां दिन की शुरुआत से लेकर आखिर तक सबसे ज्यादा काम होता है, लेकिन अगर किचन में मसाले, बर्तन, डिब्बे और रोजमर्रा का सामान इधर-उधर बिखरा रहे, तो न सिर्फ काम करने में परेशानी होती है बल्कि पूरा किचन भी अव्यवस्थित दिखने लगता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और स्मार्ट ऑर्गेनाइजेशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपने किचन को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और ज्यादा सुविधाजनक बना सकते हैं. चलिए जानते हैं ऐसे आसान उपाय, जिनकी मदद से हर सामान अपनी सही जगह पर रहेगा और आपका किचन हमेशा व्यवस्थित नजर आएगा.
वर्टिकल स्पेस का इस्तेमाल
अलमारियों के अंदर खाली जगह का पूरा उपयोग करने के लिए स्टैकेबल रैक और हैंगिंग बास्केट लें. इससे आप एक के ऊपर एक सामान आसानी से रख सकते हैं. घर में जगह बचाने और चीजों को व्यवस्थित रखने के लिए स्टैकेबल रैक और हैंगिंग बास्केट बहुत काम के हैं. रसोई में फल, सब्जियां, मसाले या पेंट्री का सामान रखने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है.
दराजों में डिवाइडर
रसोई के सामान को अच्छे से रखने के लिए दराजों में डिवाइडर बहुत काम आ सकता है. चम्मच, छुरी और छोटे बर्तनों को अलग-अलग और व्यवस्थित रखने के लिए ड्रॉअर में कटलरी ऑर्गनाइजर का प्रयोग करें.
लेबलिंग और ट्रांसपेरेंट जार
दाल, मसाले और अन्य सूखे सामान रखने के लिए पारदर्शी कंटेनरों का इस्तेमाल करें और उन पर स्टिकर लेबल लगाएं. इससे आपको एक नजर में पता चल जाएगा कि कौन सा सामान कहां है.
यह भी पढ़ें:- Eye Makeup Tips: आंखों को देना है खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक? ये 3 आसान ट्रिक्स आपके लुक में लगा देंगी चार चांद
यह भी पढ़ें:- Bathroom Cleaning Tips: बारिश में बाथरूम से आ रही है बदबू? पानी में मिलाकर डालें ये 4 चीजें, मिनटों में आएगी ताजगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं