Expensive Varieties Of Mango In India: भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आम ऐसे भी होते हैं जिनकी कीमत सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं. ये सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि अपनी दुर्लभता, खास क्वालिटी और अनोखी पहचान के कारण बेहद महंगे माने जाते हैं. चलिए, जानते हैं इन खास आमों के बारे में.
मियाज़ाकी आम (Miyazaki Mango)
मियाज़ाकी आम दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है. यह जापान की खास किस्म है, लेकिन अब भारत के कुछ किसान भी इसे उगाने लगे हैं. इसका रंग गहरा लाल होता है और स्वाद बेहद मीठा. इस आम की कीमत 3 लाख रुपये प्रति किलो बताई जाती है, इसलिए इसे लग्जरी फल भी कहा जाता है.

अल्फांसो आम (Alphonso Mango)
अल्फांसो आम को भारत का सबसे प्रीमियम आम माना जाता है. खासकर महाराष्ट्र के रत्नागिरी और देवगढ़ इलाके के अल्फांसो की मांग सबसे ज्यादा होती है. इसका गूदा मुलायम, खुशबूदार और बेहद स्वादिष्ट होता है. बाजार में इसकी कीमत सामान्य आमों से कई गुना ज्यादा होती है. इस आम के सबसे अच्छी किस्मों के एक डिब्बे की कीमत 8000 से 10000 रुपये होती है.
यह भी पढ़ें- Dal Cooking Tips: कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं पका रहे हैं दाल? जानें किस दाल को कैसे पकाना है!
नूरजहां आम (Noorjahan Mango)
नूरजहां आम भी अपनी अनोखी पहचान के लिए जाना जाता है. मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में मिलने वाला यह आम अपने बड़े आकार के कारण चर्चा में रहता है. एक-एक फल का वजन 3 किलो तक पहुंच सकता है. इस आम के एक पीस की कीमत 500 से 1,500 रुपये होती है.
कोहितूर आम (Kohitur Mango)
पश्चिम बंगाल का कोहितूर आम भी काफी दुर्लभ माना जाता है. इसे बहुत सीमित मात्रा में उगाया जाता है और इसकी देखभाल भी खास तरीके से की जाती है. यही वजह है कि यह आम बाजार में आसानी से नहीं मिलता और इस आम के एक पीस की कीमत 500 से 1,500 रुपये बताई जाती है.
केसर आम (Kesar Mango)
वहीं केसर आम गुजरात की पहचान है. इसका रंग हल्का केसरिया और खुशबू बेहद अच्छी होती है. यह आम स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है और इस आम की कीमत 200 से 500 रुपये प्रति किलो है.
Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास | Read
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं