विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2026: आज लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और खास उपाय

Krishna Janmashtami Shubh Muhurat: जन्माष्टमी पर आज रात 11:57 से 12:42 बजे तक लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव का शुभ मुहूर्त रहेगा. जानें पूजा विधि, सामग्री और आचार्य मदन मोहन के बताए खास उपाय.

Krishna Janmashtami 2026: आज लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और खास उपाय
आज रात 11:57 से 12:42 बजे तक लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव का शुभ मुहूर्त रहेगा
ndtv

देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. भक्त दिनभर व्रत रखने के बाद आधी रात को लड्डू गोपाल के जन्म का इंतजार करेंगे. मान्यता है कि इसी समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं आज रात पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन की आसान विधि.

45 मिनट रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 4 सितंबर को रात 2:25 बजे शुरू हो चुकी है और 5 सितंबर की रात 12:13 बजे समाप्त होगी. आज रात 11:57 बजे से 12:42 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने का शुभ समय रहेगा. इस दौरान लड्डू गोपाल का अभिषेक, श्रृंगार और पूजन किया जा सकता है.

पूजा में ये चीजें रखें

उन्होंने बताया कि लड्डू गोपाल की मूर्ति, झूला, नए वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, चंदन, रोली, अक्षत, दीपक, धूप, कपूर और फूल पूजा में रखें. अभिषेक के लिए पंचामृत तैयार करें. भोग में माखन-मिश्री, धनिया पंजीरी, फल और मिठाई रख सकते हैं. भोग में तुलसी दल डालना शुभ मानाा जाता है.

यह भी पढ़ें:  जन्माष्टमी पर ऐसे करें नंदलाल की पूजा, इन मंत्रों के जप से करें प्रसन्न

इन दिव्य मंत्रों का करें जाप 

आचार्य ने बताया कि पूजा के समय कृं कृष्णाय नमः, ऊं देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात, ओम क्लीम कृष्णाय नमः, गोकुल नाथाय नमः, ऊं नमो भगवते श्रीगोविन्दाय नम: आदि मंत्रों का जााप करना चाहिए.

ऐसे करें लड्डू गोपाल की पूजा

सुबह स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनें और व्रत का संकल्प लें. रात में शुभ मुहूर्त पर लड्डू गोपाल को गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराएं. इसके बाद नए वस्त्र पहनाकर मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और चंदन से श्रृंगार करें. उन्हें झूले में बैठाकर झुलाएं और माखन-मिश्री समेत प्रिय भोग अर्पित करें। अंत में आरती कर प्रसााद बांटें.

जन्माष्टमी की रात करें ये उपाय

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि जन्मोत्सव के बाद लड्डू गोपाल का केसर मिले दूध से अभिषेक करना शुभ माना जाता है. वहीं, भगवान कृष्ण को पान का पत्ता अर्पित करने की भी धार्मिक मान्यता है. अगले दिन उस पत्ते पर रोली से श्री यंत्र बनाकर धन रखने के स्थान पर रखने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने की मान्यताा है.

यह भी पढ़ें:  Janmashtami 2026: जन्माष्टमी का व्रत रखा है, तो भूलकर भी न करें 7 गलतियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishna Janmashtami 2026, Krishna Janmashtami 2026 Time, Krishna Janmashtami 2026 Tulsi, Krishna Janmashtami 2026 Tulsi Bhog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com