विज्ञापन

न आटा गूंथना पड़ेगा और न बेलना, बिना हाथ लगाए बनेंगी फूली-फूली सॉफ्ट रोटियां

अगर आप रोज-रोज आटा गूंथकर और रोटियां बेलकर थक गए हैं, तो परेशान न हों. एक आसान ट्रिक से आप बिना गूंथे और बेले रोटी बना सकते हैं. यहां जानते हैं तरीका-

न आटा गूंथना पड़ेगा और न बेलना, बिना हाथ लगाए बनेंगी फूली-फूली सॉफ्ट रोटियां
NO KNEAD NO ROLL CHAPATI | बिना आटा गूंथे कैसे रोटी बनाएं?

रोटी के बिना हमारी खाने की थाली अधूरी सी लगती है. लेकिन भारतीय घरों में लगभग हर रोज रोटियां बनाई जाती है. वहीं, ये हमारे देश का एक मुख्य आहार भी है. घर की अधिकतर महिलाएं आटा गूंथकर फिर उसकी लोइयां बनाती हैं और फिर लोइयौों को बेलकर रोटी तैयार करती हैं. कई लोगों को रोटी बनाने का ये प्रोसेस काफी कठिन लगता है. रोटी बनाने वालों को तब ज्यादा परेशानी होती है, जब वे थके रहते हैं. अगर आप भी इस पारंपरिक प्रोसेस से रोटी बनाकर बोर हो गए हैं और आपको सिर्फ रोटी खाने का मन है, तो परेशान न हों. यहां हम आपको रोटी बनाने का एक ऐसा हैक बनाएंगे, जिससे आपको ये सभी प्रोसेस नहीं करने होंगे. आप सिर्फ कुछ मिनट की मेहनत से फूली-फूली और सॉफ्ट रोटियां तैयार कर सकते हैं. यहां जानते हैं बिना गूंथे और बेले फूली-फूली रोटी बनाने का तरीका-

बिना गूंथे और बेले कैसे बनाएं रोटियां?

वीडियो में देखें आसान तरीका-

अगर आप इस तरीके से रोटी बनाना चाहते हैं, तो आपको आटा गूंथने की जरूरत नहीं है. इसके बजाय आपको 1 जार में 1 कप आटा लें, इसमें चुटकीभर नमक, दूध डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर ग्राइंडर चाएं और पतला सा घोल तैयार करें. इस बैटर की कंसिस्टेंसी डोसे के घोल से थोड़ी गाढ़ी होनी चाहिए. ध्यान रखें घोल ज्यादा मोटा या पतला न रखें.

अब एक नॉन-स्टिक तवा लें और इसे गर्म करें. इस तवे पर हल्का सा तेल लगाएं. इसके बाद एक करछी बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में फैला दें. कुछ ही सेकंड में ये सेट होने लगेगा. जब नीचे की ओर हल्का सुनहरा रंग आने लगे तो इसे पलट दें और दूसरी ओर भी सेक लें.

लोगों में खूब वायरल हो रहा ये ट्रिक

इन दिनों ये ट्रिक लोगों के बीच काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इसकी खास बात ये है कि इसमें आटा गूंथने और रोटी बेलने का पूरा झंझट खत्म हो जाता है. वहीं, जिन लोगों को रोटियां गोल बनाने में परेशानी होती है, उनके लिए ये तरीका काफी आसान है. इतना ही नहीं, इस तरीके से रोटी तैयार करने से काफी कम समय लगता है. 

वहीं, रोटी का टेक्सचर भी काफी सॉफ्ट रहता है और गर्मागर्म परोसने पर इसका स्वाद सामान्य रोटी जैसा ही महसूस होता है. कई लोग इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए अजवाइन, कटा हरा धनिया या तिल भी मिलाते हैं.

इन बातों पर दें ध्यान

ध्यान रखें कि बैटर बहुत ही ज्यादा पतला न रखें. इससे रोटी टूट सकती है.
तवा ज्यादा गर्म या ठंडा न रखें, आंच को मीडियम पर रखकर रोटी पकाएं. 
इससे अच्छी तरह से रोटियां सिकेंगे. 
पहली रोटी बनाने के बाद आप जरूरत के अनुसार बैटर की कंसिस्टेंसी एडजस्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - आटा गूंथने में आता है आलस? बिना हाथ लगाए बिना मशीन के इन 2 तरीकों से गूंथे सॉफ्ट आटा और बनाएं फूली-फूली चपाती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Roti, Roti Alternative, Roti And Chapati, Soft Roti, Soft Roti Dough Secret
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com