विज्ञापन

ज्वार की रोटी को नरम और फूली हुई कैसे बनाएं? बस करना है ये काम, गुब्बारे जैसी फूलेंगी रोटियां

Soft Jowar Roti Recipe: क्या आपसे भी ज्वार की रोटी नरम और फूली हुई नहीं बनती? अगर हां, तो नीचे बताई गई ये एक आसान ट्रिक आपकी इस समस्या का समाधान कर सकती है.

ज्वार की रोटी को नरम और फूली हुई कैसे बनाएं? बस करना है ये काम, गुब्बारे जैसी फूलेंगी रोटियां
फूली हुई रोटी कैसे बनाएं
NDTV

Soft Jowar Roti Recipe: चाहे कितना भी अच्छा आटा क्यों न गूंथ लूं, ज्वार की रोटियां फूलती क्यों नहीं हैं? अक्सर कई लोगों का यही सवाल रहता है कि ज्वार की रोटी को कैसे फुलाएं? या फूली हुई रोटी कैसे बनाते हैं? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि रोटियां कड़क बनती हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ एक ऐसी ट्रिक शेयर करने वाले हैं, जो परफेक्ट रोटी बनाने में आपकी मदद कर सकती है। चलिए जानते हैं क्या करना होगा.

यहां देखिए वीडियो...

ज्वार की रोटी मुलायम बनाएं इस एक खास ट्रिक से | Soft Thin Jowar Roti Tips

  1. सबसे पहले आपको गैस पर एक बर्तन रखना है, फिर उसमें 1/4 कप पानी डालना है.
  2. अब इसमें 1 टेबलस्पून तेल मिलाकर स्वादानुसार नमक मिला दें.
  3. अब इसमें डेढ़ कप ज्वार का आटा मिला दें और धीमी आंच पर अच्छे से मिलाएं.
  4. जैसे ही आटा अच्छे से मिक्स हो जाए गैस बंद कर दें और फिर एक बड़े बर्तन में आटे को निकाल लें.
  5. अब आटे को ठंडा होने के लिए रख दें.
  6. जैसे ही आटा हल्का ठंडा हो जाए उसमें 1 टेबलस्पून तेल मिलाकर गूंथ लें.
  7. अब गैस को बिना ऑन किए तवा रखें और उस पर हल्का तेल लगाएं.
  8. अब इस आटे की लोई बनाएं और फिर हल्के हाथों से बेल लें.
  9. अब इस पर तेल या घी लगाएं और अच्छे से सेंक लें.
  10. बस, आपकी नरम ज्वार की रोटी तैयार है.

आप चाहें तो इसे अपनी पसंदीदा सब्जी या चटनी के साथ खा सकते हैं. यह न सिर्फ स्वाद में कमाल है, बल्कि शरीर के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. तो देर किस बात की है? जल्दी-जल्दी नोट करें स्टेप और आसान ट्रिक से बनाएं ज्वार की नरम रोटियां.

इसे भी पढ़ें: बिना मलाई के 10 मिनट में घर पर यूं बनाएं मक्खन, स्टेप बाय स्टेप गाइड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jowar Ki Roti Kaise Banate Hain, Jowar Chapati, How To Make Jowar Roti, Jowar, Roti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com