विज्ञापन

तवे से उतरते ही रोटी को किसमें रखें? जानिए वह आसान ट्रिक, जिससे घंटों तक रोटियां रहेगी सॉफ्ट

रोटी को घंटों तक सॉफ्ट रखने का आसान तरीका, जान लें सही स्टोरेज ट्रिक, वरना जल्दी हो जाएगी कड़क.

तवे से उतरते ही रोटी को किसमें रखें? जानिए वह आसान ट्रिक, जिससे घंटों तक रोटियां रहेगी सॉफ्ट
रोटी को सॉफ्ट कैसे रखें.
NDTV

रोटियां हमारे मील का अहम हिस्सा हैं. घर की किचन में जब गरमागरम रोटियां बनती हैं, तो खाने का मजा ही कुछ और होता है. लेकिन असली चुनौती तब शुरू होती है जब हमें यह समझ नहीं आता कि इन रोटियों को आखिर किस चीज में रखा जाए ताकि वे लंबे समय तक फ्रेश और सॉफ्ट बनी रहें. कई बार ऐसा होता है कि हम रोटी सेंक कर तुरंत डिब्बे में बंद कर देते हैं और कुछ ही घंटों बाद वे या तो बिल्कुल कड़क हो जाती हैं या फिर पसीजकर गीली और चिपचिपी हो जाती हैं. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको इन्हें लंबे समय तक सॉफ्ट रखने का हैक्स बता रहे हैं. 

रोटियों को सॉफ्ट रखने के लिए किसमें रखें-

​1. सूती कपड़ा- 

रोटी को शेफ रखने का सबसे पुराना और असरदार तरीका सूती या मलमल का साफ कपड़ा माना जाता है. जब आप तवे से रोटी उतारते हैं, तो उसमें काफी भाप और गर्माहट होती है. अगर आप गरम रोटी को सीधे किसी एयरटाइट डिब्बे में बंद कर देंगे, तो उसके अंदर बनने वाली भाप पानी की बूंदों में बदल जाएगी. इससे रोटियां गीली और रबड़ जैसी हो जाती हैं.
  
​इससे बचने के लिए सबसे पहले तवे से उतरी हुई रोटी को 30 से 60 सेकंड के लिए खुला छोड़ दें, ताकि उसकी एक्स्ट्रा भाप निकल जाए. इसके बाद रोटियों को एक साफ सूती कपड़े में लपेटकर किसी बर्तन या कैसरोल में रखें. सूती कपड़ा एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है और रोटियों को जरूरत से ज्यादा सूखने भी नहीं देता, जिससे वे घंटों तक एकदम फ्रेश बनी रहती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

​2. कैसरोल या हॉटपॉट- 

​अगर आप घर पर हैं और चाहते हैं कि दोपहर की बनी रोटियां शाम तक या रात तक सॉफ्ट रहें, तो अच्छी क्वालिटी का कैसरोल सबसे बढ़िया ऑप्शन है. हालांकि, डायरेक्ट गरम रोटियों को सीधे प्लास्टिक या स्टील के बंद डिब्बे में रखे से बचें. हमेशा कैसरोल के अंदर नीचे एक साफ सूती कपड़ा या कॉटन का नैपकिन बिछाएं, और फिर रोटियों को कपड़े में लपेटकर अंदर रखें. 

​3. टिफिन या लंच बॉक्स में कैसे रखें रोटी?

​ऑफिस या स्कूल के लिए टिफिन पैक करते समय लोगों के सामने यह बड़ी समस्या होती है कि रोटियां कुछ घंटों बाद कड़क हो जाती हैं. इसके लिए ध्यान रखें कि कभी भी बहुत ज्यादा गर्म रोटी को टिफिन का ढक्कन पूरी तरह बंद करके पैक न करें. रोटी को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर फॉइल पेपर या बटर पेपर की जगह हल्के सूती कपड़े या कॉटन नैपकिन में लपेटकर लंच बॉक्स में रखें. इसके अलावा, इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि रोटी को कभी भी सीधे सब्जी के साथ वाले डिब्बे में न रखें. सब्जी की नमी और भाप रोटी को बहुत जल्दी खराब कर सकती है, इसलिए रोटी के लिए हमेशा अलग छोटा डिब्बा इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें- बिना चक्की के घर पर मिनटों में तैयार करें शुद्ध रागी का आटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soft Roti, Soft Roti Dough Secret, Soft Roti Tips, Roti Storage Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com