- भारत में पराठे की आपको ढेरों वैराइटी देखते को मिलती हैं.
- अधिकतर घरों में रोजना नाश्ते में पराठा खाया जाता है.
- भरवां पराठा अपने आप में कम्पलीट होता है.
एक क्रिस्पी और गर्मागर्म पराठा देखते ही किसी का मन भी ललचा जाता है. भारत में पराठे की आपको ढेरों वैराइटी देखते को मिलती हैं. प्लेन परांठे से लेकर विभिन्न मौसमी सब्जियों से पराठे तैयार किए जा सकते हैं. सिर्फ सब्जियों का इस्तेमाल ही नहीं बल्कि इनकी पौष्टिकता बढ़ाने के लिए बहुत से लोग चना दाल और मूंग दाल का भरवां परांठा पसंद करते हैं. अधिकतर घरों में रोजना नाश्ते में पराठा खाया जाता है. इसके अलावा कुछ लोग पराठा डिनर और लंच में भी खाना पसंद करते हैं. वैसे तो हर भरवां पराठे का अपना एक अलग स्वाद होता है. भरवां पराठा अपने आप में कम्पलीट होता है, जिसे आप अचार, प्लेन दही, रायते या चटनी के साथ खा सकते हैं.
यूं तो आपने आलू, गोभी, पनीर जैसे विभिन्न स्वादिष्ट पराठों को स्वाद चखा होगा और यकीनन ये सभी पराठे हमें इम्प्रेस करते हैं. लेकिन, क्या आपने प्याज का पराठा खाया है, जी हां आपने एकदम सही सुना है! जिस प्याज को अन्य सब्जियों के पराठे में क्रंच देने के लिए मिलाया जाता है, जरा सोचिए सिर्फ प्याज का पराठा खाने में कितना स्वाद लगता होगा. प्याज का पराठा बनाने में बेहद ही आसान है और अगर आप कुछ हटकर खाने के इच्छुक हैं तो भी यह अच्छा विकल्प साबित होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

यहां देखें कैसे बनाएं प्याज का पराठा
सामग्री
2 प्याज, बारीक कटी हुई
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
चुटकी भर हींग
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/4 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/4 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल या घी
तरीका
पराठा बनाने के लिए आटा गूंधकर तैयार रखें. अब बारीक कटी हुई प्याज में नमक को छोड़कर सारी चीजें डालकर अच्छी मिला लें.
अब आटे से लोई लें, इसको हल्का सा बेल लें. भरावन के लिए तैयार प्याज में नमक मिलाएं और इसे लोई के बीच में रखकर चारों किनारे उठाते हुए अच्छी तरह बंद कर लें.
इसके बाद इस लोई को हल्के हाथ से बेल लें और गर्म तवे पर पराठा डालें.
दोनों तरफ तेल लगाकर पराठे को अच्छी तरह सेंकें.
गर्मागर्म पराठे को रायते या चटनी के साथ सर्व करें.
नोट: प्याज में पहले से नमक मिलाने से वह पानी छोड़ देती हैं, इसलिए उसमें नमक पराठा बनाते वक्त ही मिलाएं.
अपने बिजी मॉर्निंग शेड्यूल में ट्राई करें इन 6 स्वादिष्ट नॉर्थ इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपीज को
Quick Snack: स्नैक में खाना चाहते हैं कुछ क्रिस्पी तो ट्राई करें वेज स्प्रिंग रोल, यहां जानें विधि
Vicky Kaushal: विक्की कौशल के एक फैन ने एक्टर को दिए इंदौर-स्पेशल समोसे और जलेबियां
Herbs For Liver Health: लीवर को हेल्दी रखने के लिए इन आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का करें सेवन!
चिकन खाने के हैं शौकीन तो मजा लें चिकन लबाबदार की इस शानदार रेसिपी का- Recipe Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं