- टमाटर में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है.
- टमाटर के जूस में एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं.
- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए टमाटर का जूस पिएं.
Immunity Booster Juice: इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए इस समय कई तरह के तरीके मौजूद हैं. इम्यूनिटी बढ़ाने (Increase Immunity) के लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स या ड्रिंक्स का सेवन करने की सलाह दी जा रही है. इसके साथ ही ताजा फल या सब्जियों से भी इम्यूनिटी बूस्टर जूस (Immunity Booster Juice) बना सकते हैं. घर पर आसानी से बनने वाले जूस का रोजाना सेवन कर इम्यून सिस्टम को मजबूत (Strong Immune System) किया जा सकता है. इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय (Remedies For Increase Immunity) कई हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी जो हमारे पास आसानी से उपलब्ध रहती हैं, लेकि नहमें पता नहीं होता कि उसका सेवन कर हम इम्यून सिस्टम को मजबूत (Strong Immune System) बना सकते हैं.
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जूस (Juice To Increase Immunity) को घर पर आसानी से 5 मिनट के अंदर तैयार किया जा सकता है. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने के कारण आप किसी भी प्रकार की बीमारी आसपास भी नहीं फटकती है. हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune System) शरीर को रोगों से बचाने के लिए सक्रिय रूप कार्य करती है. यह जूस टमाटर से बनाया जाता है. टमाटर में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट (Boost Immune System) करने के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Indian Cooking Tips: घर पर बनाना चाहते हैं लच्छा नान, तो तवा पर इस आसान तरीके से बनाएं
टमाटर एक एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है. एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी की तरह कार्य करने के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए भी सक्रिय रुप से काम कर सकता है. हफ्ते में 3 दिन टमाटर का जूस पीने से इम्यून सिस्टम को बूस्ट किया जा सकता है. यह जूस घर पर आसानी से बहुत कम सामग्री के साथ तैयार किया जा सकता है. साथ ही टमाटर का जूस स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है.

जूस बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप पानी
- 1 चुटकी नमक
- 2 टमाटर
जूस बनाने की विधि
- सबसे पहले टमाटरों को पानी से अच्छी तरह धो लें.
- इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और जूसर जार में डाल दें.
- अब जूसर जार में एक कप पानी डालकर इसे 4-5 मिनट तक चलाएं ताकि अच्छी तरह जूस बन जाए.
- इसके बाद एक गिलास में इसे निकालें और ऊपर से नमक डालें.
- गिलास में निकालकर इसका सेवन करें.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
Honey And Cinnamon Benefits: शहद और दालचीनी का एक साथ सेवन करने से मिलते हैं ये 6 शानदार फायदे!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं