कई बार ऐसा होता है कि हमारा कुछ मीठा और टेस्टी सा खाने का मन होता है. अगर बात करें हलवे की तो फिर कहना ही क्या. लेकिन टेस्टी सा हलवा बनाने में टाइम लगता है. इसलिए आज हम आपको एक ऐसी हलवे की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो महज 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा और इसके लिए आपको रवा या आटे को घंटों तक घी में भूनने की जरूरत नही है. आपके किचन में मौजूद एक नॉर्मल सी चीज जो अमूमन हर घर में पाई जाती है ये हलवा उसी चीज से बनकर तैयार होगा. हम बात कर रहे हैं हमारे बचपन के साथी पारले-जी की. जी हां हम आज जिस मिठाई की रेसिपी आपसे शेयर कर रहे हैं वो पॉरले-जी बिस्कुट से बनकर तैयार की जाएगी. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.
बाजार से लाने वाला खीरा कड़वा है या नहीं कैसे पहचानें? जानिए इसकी कड़वाहट को दूर करने का तरीका
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सामग्री
- बिस्कुट
- घी
- मिल्क पाउडर
- इलायची पाउडर
- ड्राई फ्रूट्स
- चीनी
- दूध
रेसिपी
इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले बिस्कुट को हल्के गर्म घी में डालकर फ्राई कर लें. इसके बाद बिस्कुट में मिक्सर में डालकर पीस लें. ध्यान रखें कि आपको इसे बिल्कुल बारीक पीसना है. अब आपको एक पैन लेना है और इसमें चाशनी बनानी है. इसे तैयार करने के लिए एक पैन में चीनी और पानी को लेकर दो तार पर चाशनी तैयार करें. जब दो तार बनने लगें तो आंच को बंद कर दें और उसमें बिस्कुट वाला तैयार पेस्ट डालकर मिक्स कर दें. अब इसमें मिल्क पाउडर, इलायची पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. जब ये सभी चीजें अच्छे से मिल जाएं तो इसमें दूध डाल कर एक बार फिर से सभी चीजों को मिक्स कर लें. अब एक ट्रे में बटर पेपर लगाएं और इसे फैला दें और फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें. आप चाहें तो इसे गर्मा-गर्म भी खा सकते हैं. आपका हलवा या फिर मिठाई बनकर तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं