विज्ञापन

गुजरात की मशहूर दानेदार मोहनथाल बर्फी कैसे बनाएं? मुंह में डालते ही घुल जाएगा इसका दानेदार स्वाद

बेसन, घी, मलाई और इलायची की खुशबू से तैयार होने वाली ये मिठाई स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि एक बार खाने के बाद लोग इसका स्वाद लंबे समय तक याद रखते हैं. यहां जानिए गुजरात की मशहूर दानेदार मोहनथाल बर्फी कैसे बनाएं?

गुजरात की मशहूर दानेदार मोहनथाल बर्फी कैसे बनाएं? मुंह में डालते ही घुल जाएगा इसका दानेदार स्वाद
मोहनथाल बर्फी कैसे बनाएं?

त्योहार का सीजन हो या फिर घर में कोई खास कार्यक्रम हो तो मिठाइयां हमेशा से ही खास रहती हैं. ऐसे ही मिठाइयों में मोहनथाल का नाम बेहद खास माना जाता है. ये गुजरात की लोकप्रिय मिठाई है, जो अपने दानेदार टेक्सचर, भरपूर घी और मलाईदार स्वाद के लिए बहुत पसंद की जाती है. बेसन, घी, मलाई और इलायची की खुशबू से तैयार होने वाली ये मिठाई स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि एक बार खाने के बाद लोग इसका स्वाद लंबे समय तक याद रखते हैं. अगर आप भी अपने घर पर गुजरात की मशहूर मोहनथाल बर्फी बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं गुजरात की मशहूर दानेदार मोहनथाल बर्फी कैसे बनाएं?

मोहनथाल बर्फी कैसे बनाएं?

यूट्यूब पर @NishaMadhulika नाम के चैनल पर निशा मधुलिका ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर पर गुजरात की मशहूर दानेदार मोहनथाल बर्फी बनाने का तरीका बताया है. इस बर्फी को बनाने के लिए 2 कप बेसन में 3 बड़े चम्मच घी और 3 बड़े चम्मच दूध मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. बाद में इसे हाथों से मसलकर मोटे छेद वाली छलनी से छान लें. इससे बेसन का दाना तैयार हो जाएगा.

घी और मलाई के साथ करें भुनाई

एक कड़ाही में घी गर्म करें और तैयार बेसन डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. जब बेसन का रंग हल्का सुनहरा होने लगे और खुशबू आने लगे, तब इसमें 1 कप ताजी मलाई डाल दें. अब इसे धीमी-मध्यम आंच पर करीब 20 मिनट तक भूनें. अच्छी तरह भुनने पर पेस्ट सुनहरा और खुशबूदार हो जाएगा.

चाशनी बनाएं

दूसरी तरफ 1 कप चीनी और आधा कप पानी मिलाकर चाशनी तैयार करें. इसे तब तक पकाएं जब तक एक तार की चाशनी न बन जाए. चाशनी तैयार होने पर इसे भुने हुए बेसन में मिला दें. अब पेस्ट में आधा छोटा चम्मच ताजा कुटी हुई इलायची डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इससे मिठाई में बेहतरीन खुशबू और स्वाद आएगा. पेस्ट इतना गाढ़ा होना चाहिए कि हाथ में लेने पर आसानी से गोला बन जाए. अब एक ट्रे या थाली में हल्का घी लगाकर फैला दें. ऊपर से बादाम और पिस्ता डालें और हल्के हाथ से दबा दें, ताकि मेवे अच्छी तरह चिपक जाए.

रातभर जमने दें

मोहनथाल को रातभर या कम से कम 6 से 8 घंटे जमने दें. इसके बाद मनचाहे आकार में काट लें. ये मिठाई कमरे के लगभग 15 दिन तक चल सकती है. वहीं फ्रिज में रखने पर एक महीने तक इसका स्वाद बरकरार रहता है.

यह भी पढ़ें:- कुकर में 1 गिलास चावल में कितना पानी डालना चाहिए? प्रेशर कुकर में चावल सही तरीके से कैसे पकाएं

यह भी पढ़ें:- मोरिंगा के पत्ते कब और कैसे खाएं, पोषण का खजाना है सहजन, एक्सपर्ट से जानिए फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Besan Barfi, Barfi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com