विज्ञापन

Nautapa 2026: नौतपा की तपती गर्मी में शरीर को ठंडक देगा ये देसी ड्रिंक, स्वाद ऐसा कि बार-बार पीने का करेगा मन

Watermelon Gond Katira Drink: नौतपा साल के सबसे गर्म नौ दिन माने जाते हैं. इन दिनों होने वाली भीषण गर्मी से खुद को बचाने के लिए आप तरबूज और गोंद कतीरा से बना यह स्पेशल ड्रिंक ट्राई कर सकते हैं.

Nautapa 2026: नौतपा की तपती गर्मी में शरीर को ठंडक देगा ये देसी ड्रिंक, स्वाद ऐसा कि बार-बार पीने का करेगा मन
Gond Katira Watermelon Drink
AI

Gond Katira Watermelon Drink Recipe: नौतपा की शुरुआत होते ही गर्मी अपने सबसे तेज रूप में नजर आने लगती है. तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान शरीर को जल्दी थका देता है. ऐसे मौसम में लोग ऐसी चीजें खाना-पीना पसंद करते हैं जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचा सकें. अगर आप भी गर्मियों में कुछ हेल्दी और रिफ्रेशिंग पीना चाहते हैं, तो गोंद कतीरा, तरबूज और चिया सीड्स से बना यह ड्रिंक ट्राई कर सकते हैं. यह ड्रिंक स्वाद में हल्का मीठा, ठंडा और बेहद फ्रेश होता है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है.

क्यों खास माना जाता है ये ड्रिंक?

गोंद कतीरा को गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाली चीजों में गिना जाता है. वहीं तरबूज में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. चिया सीड्स इस ड्रिंक को हल्का और पौष्टिक बनाने का काम करते हैं. नौतपा के दौरान यह ड्रिंक शरीर को ताजगी महसूस करा सकता है.

ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री- 

  • 2 कप तरबूज के टुकड़े
  • 1 बड़ा चम्मच गोंद कतीरा
  • 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स
  • 1 छोटा चम्मच शहद या मिश्री
  • कुछ पुदीने के पत्ते
  • बर्फ के टुकड़े
Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं ये ठंडा ड्रिंक?

सबसे पहले गोंद कतीरा और चिया सीड्स को अलग-अलग पानी में भिगो दें. जब दोनों अच्छे से फूल जाएं, तब तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर में पीस लें. अब इसमें गोंद कतीरा, चिया सीड्स और शहद मिलाएं. ऊपर से बर्फ और पुदीने के पत्ते डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

यह भी देखें- Taadi Drink: चंदौली के इस गांव में गर्मियों में खूब पी जाती है ताड़ी, जानिए क्यों खास मानी जाती है ये देसी ड्रिंक

 नौतपा की गर्मी में इस ड्रिंक को पीने के फायदे-

  • शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है.
  • गर्मी और लू के असर को कम महसूस कराने में सहायक माना जाता है.
  • पेट को ठंडक देने में मदद कर सकता है.
  • दिनभर की थकान और कमजोरी कम महसूस हो सकती है.

यह रिफ्रेशिंग ड्रिंक आपको नौतपा में पड़ने वाली भीषण गर्मी से राहत दिला सकती है. इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com