विज्ञापन

बोरिंग मटन ग्रेवी को कहो बाय! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा हैदराबादी हरा मटन कोरमा, देखें वीडियो

ग्रेवी वाली बोरिंग मटन से मन भर गया है? ट्राई करो ये हैदराबादी हरा मटन कोरमा, खुशबू ऐसी कि पड़ोसी पूछने आ जाएं. @ChefAmanBisaria की बताई आसान रेसिपी नोट कर लें.

बोरिंग मटन ग्रेवी को कहो बाय! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा हैदराबादी हरा मटन कोरमा, देखें वीडियो
हैदराबादी मटन कोरमा कैसे बनाएं?
NDTV

अगर आप पारंपरिक मटन की ग्रेवी से हटकर कुछ ऐसा ट्राई करना चाहते हैं जिसकी खुशबू और गहरा हरा रंग देखते ही मुंह में पानी ले आए, तो हैदराबादी हरा मटन कोरमा एक बेहतरीन विकल्प है. ये डिश अपने स्वाद, ताजे हरे मसालों के मेल और रेस्टोरेंट जैसी रिच कंसिस्टेंसी के लिए जानी जाती है.  इसमें मटन के टुकड़ों को खड़े मसालों, काजू, खसखस और ढेर सारे ताजे धनिए से तैयार किए गए स्पेशल हरियाली पेस्ट के साथ पकाया जाता है. अगर आप डिनर टेबल पर चार चांद लगाना चाहते हैं, तो @ChefAmanBisaria की बताई ये रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें.

रेसिपी वीडियो...

सामग्री:

  • मटन (1 किलोग्राम)
  • तेल (आधा कप)
  • इलायची (2 बड़ी)
  • काली मिर्च (आधा चम्मच)
  • जावित्री (1)
  • दालचीनी का टुकड़ा (1)
  • शाह जीरा (1 चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • हल्दी पाउडर (आधा चम्मच)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट (2 बड़े चम्मच)
  • दही (200 ग्राम)

हरियाली पेस्ट की सामग्री:

  • खसखस (1 चम्मच)
  • साबुत धनिया (1 चम्मच)
  • काली मिर्च (1 चम्मच)
  • जीरा (1 चम्मच)
  • जायफल (छोटा टुकड़ा)
  • जावित्री
  • लौंग (5-6)
  • काजू (15 भीगे हुए)
  • हरी मिर्च (5-6)
  • प्याज (1 कटोरी तली हुई)
  • हरा धनिया (50 ग्राम डंठल सहित)
  • गरम पानी (आधा कप)
  • शाही गरम मसाला (आधा चम्मच)
  • अदरक के लच्छे
  • कटी हुई हरी मिर्च
  • केवड़ा जल (2-4 बूंद)

बनाने का तरीका:

  1. एक प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें और उसमें सभी खड़े मसाले डालकर हल्का चटकाएं.
  2. अब इसमें 1 किलो मटन, नमक और हल्दी पाउडर डालकर तेज आंच पर लगभग 10 मिनट तक अच्छी तरह भूनें.
  3. इसी दौरान अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं और कच्चेपन को दूर करने के लिए कुछ मिनट और चलाएं.
  4. अब आंच को धीमा करके फेंटा हुआ दही डालें और लगातार मिलाते हुए तब तक भूनें जब तक दही मटन में पूरी तरह रच-बस न जाए.
  5. इसके बाद, पहले से तैयार किया हुआ हरियाली पेस्ट कुकर में डालें.
  6. मटन और इस हरे पेस्ट को मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक किनारों से तेल अलग न होने लगे.
  7. मसालों को भुनने के बाद आधा कप गर्म पानी मिलाएं और कुकर का ढक्कन बंद कर दें.
  8. इसे पहले तेज आंच पर एक सीटी आने दें, फिर आंच धीमी करके 10 मिनट तक पकने दें.
  9. प्रेशर अपने आप निकलने के बाद ढक्कन खोलें.
  10. लास्ट में ऊपर से शाही गरम मसाला, अदरक के लच्छे, हरा धनिया, हरी मिर्च और केवड़ा जल छिड़ककर हल्के हाथों से मिलाएं. 
  11. लाजवाब स्वाद वाला हैदराबादी हरा मटन कोरमा सर्व करने के लिए बिल्कुल तैयार है. 

इसे भी पढ़ें: बिना गैस जलाए बप्पा के लिए ऐसे बनाएं पिंक मोदक, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabadi Biryani Recipes, Mutton Korma Biryani Recipe, Hyderabadi Mutton Biryani, Food, Mutton Korma Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com