विज्ञापन

मिर्जापुर के मुन्ना भैया बोले, सिर्फ प्रोटीन खाने से नहीं बनते हेल्दी, पहले जानिए अपना बॉडी टाइप

2 अक्टूबर को Dettol Banega Swasth India के मंच दिव्येंदु शर्मा  ने कहा हर किसी को अपने बॉडी टाइप के हिसाब से प्रोटीन चुनना चाहिए. डॉक्टर से समझते हैं ऐसा क्यों है जरूरी?

मिर्जापुर के मुन्ना भैया बोले, सिर्फ प्रोटीन खाने से नहीं बनते हेल्दी, पहले जानिए अपना बॉडी टाइप
Munna Bhaiya Mirzapur High Protein Diet : हर किसी के लिए एक जैसा नहीं होता प्रोटीन

आजकल हेल्दी रहने की बात हो, तो सबसे पहले प्रोटीन का नाम लिया जाता है. सोशल मीडिया से लेकर आसपास के लोग हाई-प्रोटीन डाइट, प्रोटीन पाउडर और प्रोटीन स्नैक्स को लेकर ढेर सारा ज्ञान देने लग जाते हैं. लेकिन क्या सिर्फ ज्यादा प्रोटीन खा लेने से कोई हेल्दी हो जाता है? लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर में मुन्ना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने प्रोटीन को लेकर लोगों को एक अहम जानकारी दी. 

दरअसल, बीते 2 अक्टूबर को Dettol Banega Swasth India के मंच दिव्येंदु शर्मा ने कहा, सिर्फ प्रोटीन खाने से आप हेल्दी नहीं होते, आपका बॉडी टाइप क्या है इस आधार पर हमें प्रोटीन चूज करना चाहिए. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि घर की डाइनिंग टेबल पर प्रोटीन और पोषण को लेकर चर्चा होनी चाहिए. इस विषय को अच्छे से समझने के लिए हमने यशोदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन, डायबेटोलॉजिस्ट और क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. सोमनाथ गुप्ता बात की. यहां जानते हैं क्यों बॉडी टाइप के अनुसार प्रोटीन चुनना चाहिए?

सिर्फ ट्रेंड देखकर न चुनें प्रोटीन

इस विषय पर डॉक्टर सोमनाथ कहते हैं कि पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ी हैं. इसे हम गलत भी नहीं ठहरा सकते हैं. हालांकि, इन दिनों प्रोटीन का सेवन करना लोगों में एक मुख्य विषय बन चुका है. कई लोग सोशल मीडिया या दोस्तों की सलाह पर प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं, लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि हर व्यक्ति की जरूरत एक जैसी नहीं होती.

जो व्यक्ति नियमित रूप से जिम जाता है, उसकी प्रोटीन जरूरतें किसी ऑफिस में बैठकर काम करने वाले व्यक्ति से अलग हो सकती हैं. इसी तरह बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और खिलाड़ियों की पोषण संबंधी जरूरतें भी अलग-अलग हो सकती हैं. ऐसे में एक ही तरह की डाइट सभी के लिए सही नहीं हो सकती.

प्रोटीन चुनने से पहले बॉडी टाइप को समझना क्यों है जरूरी?

डॉ. सोमनाथ बताते हैं कि लोगों को ये समझने की जरूरत है कि शरीर की जरूरतें उम्र, वजन, फिजिकल एक्टिविटी और हेल्थ स्थिति समय के साथ बदलती रहती हैं. यही वजह है कि सही प्रोटीन का चुनाव हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता है. 

डॉक्टर कहते हैं कि किसी भी डाइट को अपनाने से पहले शरीर की जरूरतों को समझना जरूरी है. सिर्फ ट्रेंड का हिस्सा बनकर प्रोटीन की मात्रा बढ़ा लेना लंबे समय में फायदेमंद नहीं होता.

हर खाने की टेबल पर होनी चाहिए प्रोटीन और पोषण को लेकर चर्चा

दिव्येंदु शर्मा ने मंच पर कहा कि घर खाने की टेबल पर प्रोटीन को लेकर चर्चा होनी चाहिए. इस बारे में डॉक्टर ने कहा कि दिव्येंदु की ये बातें बिल्कुल सही हैं. उनका कहना है कि जिस तरह परिवार में रोजमर्रा के विषयों पर बातचीत होती है, उसी तरह पोषण और बैलेंस डाइट पर भी चर्चा होनी चाहिए. अगर घर के सदस्य ये समझें कि उनके डाइट में पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन और अन्य पोषक तत्व हैं या नहीं, तो कई बीमारियों को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सकता है. 

ये भी पढ़ें - न कैलोरी काउंट, न प्रोटीन शेक... जानें क्या खाते हैं फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Protein Diet, Munna Bhaiya, Food, Health, Munna Bhaiya Famous Scenes Mirzapur 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com