Benefits of Fennel Water: भारतीय मसाले अपनी विविधता के लिए जाने जाते हैं. खाने में स्वाद और रंगत बढ़ाने के साथ ये आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. आज हम इन्हीं में से एक मसालों की बात करेंगे. सौंफ जिसे उसके टेस्ट, खुशबू के लिए जाना जाता है. इसे कई लोग माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी खाते हैं. खाने के बाद इसका सेवन आपके पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है. गर्मियों में भी इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. आज हम आपको बताएंगे सौंफ के पानी (Benefits of Saunf Water) के लाभ जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं. गर्मियों के मौसम में खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन शरीर को ठंडक देने में मदद करता है. इसके साथ ही वजन कम (Weight Loss) करने के लिए भी इसका पानी आपको फायदे दे सकता है. तो चलिए जानते हैं खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करने का तरीका और इससे होने वाले फायदे.
सौंफ का पानी बनाने का तरीका । How to Make Fennel Seeds Water

वजन को तेजी से करना है कम तो हर रोज पिएं ये ड्रिंक, बाहर लटकती तोंद हो जाएगी छूमंतर
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
अगर आप वजन कम करने के लिए सौंफ के पानी (Weight Loss by Saunf Water) को बनाना चाहते हैं तो इसके लिए एक चम्मच सौंफ को लगभद डेढ़ कप पानी में रातभर के लिए भिगोकर छोड़ दें. सुबह उठकर सौंफ वाले इस पानी को उबाल लें, ध्यान रखें कि इस पानी को तब तक उबालना है जब तक ये 1 कप न हो जाएं. इसके बाद सौंफ को छानकर इसका पानी निकाल लें. हल्का गुनगुना होने पर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें. सौंफ के पानी का सेवन करने से आपको कई तरह के स्वास्थय लाभ भी मिलेंगे. साथ ही वजन को कम करने (Weight Loss Tips by Fennel Seeds) में भी ये गजब का फायदा दिलाएगा.
सौंफ का पानी से मिलते हैं कई लाभ । Fennel Seeds Water Benefits
सौंफ के पानी में कई ऐसे बेहतरीन गुण पाए जाते हैं तो सेहत के लिए बेहद लाभदायी होते हैं. पाचन तंत्र (Digestive) को बेहतर बनाने में भी ये मदद करता है. सौंफ में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो शरीर के फैट को बर्न करने में मदद करता है. यह शरीर में इंसुलिन (Insulin) और कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के लेवल को भी कंट्रोल में बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
कैसे बनाएं इंस्टेंट ओट्स डोसा | Instant Oats Dosa Recipe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं