- चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के उपाय.
- अपर लिप के बाल हटाने के घरेलू उपाय.
- हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है.
How To Remove Hair From Face: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते, पार्लर से लेकर महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक. लेकिन इन सब में जो परेशानी का सबब है वो है स्किन पर अनचाहे बालों (How To Remove Hair From Face) का होना. तो अगर आप 'चेहरे के अनचाहे बाल (Remove Hair From Face) हटाने के उपाय, अपर लिप के बाल हटाने के उपाय' तलाश रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे नुस्खे जिनकी मदद से आप हमेशा के लिए अनचाहे बाल (Unwanted Hair) हटा सकते हैं. क्योंकि बार-बार पार्लर जाना, वहां जाकर ब्लीच कराने से न केवल समय बल्कि आपके बजट पर भी असर पड़ता है. तो परेशान न हो हम यहा आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू नुस्खे जो समय की कमी होने पर या पार्लर जाने में आलस महसूस करने पर आपके काम आएंगे.
अनचाहे बालों को हटाने में मददगार हैं ये उपायः
1. कार्न फ्लोरः
कार्न फ्लोर का स्क्रब यहां आपके बहुत काम आ सकता है. यह त्वचा में चमक तो लाएगा ही साथ ही साथ अनचाहे बालों को भी दूर करने में मदद कर सकता है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कैसे इस्तेमाल करेंः
एक अंडे का सफेद भाग, चीनी और कार्न फ्लोर को मिला लें. अब हल्के हाथ से उस जगह मसाज दें जहां से आप अनचाहे बालों को हटाना चाहते हैं. कुछ देर बाद इसे छोड़ दें और सूखने पर धो लें. हफ्ते में दो बार इसे करें.

कार्न फ्लोर का स्क्रब यहां आपके बहुत काम आ सकता है.
2. हल्दीः
हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसे लगभग हर घर में हर दिन पकवानों के स्वाद और रंग को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी को आप अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे इस्तेमाल करेंः
हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है, जो अनचाहे बालों को भी दूर कर सकती है. हल्दी लगाने से चेहरे पर बाल नहीं उगते. इसके साथ ही साथ यह आपकी स्किन टोन को भी सुधारने में मदद कर सकती है.
3. बेसनः
हर भारतीय किचन में आसानी से मिलने वाले बेसन को पकवान के लिए ही नहीं बल्कि सुंदरता के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बेसन की लोई को अनचाहे बाल हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैसे करें बेसन का इस्तेमालः
बेसन में एक चुटकी हल्दी और पानी मिलाकर पैक तैयार करें. इसे चेहरे पर या उस जगह जहां से आप अनचाहे बाल हटाना चाहते हैं वहां लगाएं. इसके नियमित इस्तेमाल से अनचाहे बाल कुछ समय में बिलकुल गायब हो सकते हैं.
Prostate Cancer Early Symptoms: एक्सपर्ट से जानें प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षण
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं