चेहरे पर झाइयां, दाग-धब्बे और झुर्रियां नजर आने लगें है तो कई लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर अपराजिता के नीले फूलों से बना फेस सीरम चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में बताया गया है कि इसे चेहरे पर लगाने से स्किन में निखार आता है, झाइयां कम होती हैं और उम्र से पहले दिखने वाली झुर्रियों से छुटकारा मिलता है. इस सीरम को अपराजिता के फूलों के पानी, एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल की मदद से तैयार किया गया है. लेकिन क्या इसे लगाने से सच में एक बार में झाइयां गायब हो सकती हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और स्किन एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार जरूरी सावधानियां.
सिरम बनाने की सामग्री
- 6 से 8 ताजे या सूखे अपराजिता के फूल.
- डेढ़ कप पानी.
- 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज.
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल.
- बादाम के तेल की कुछ बूंदें, यदि त्वचा को इससे परेशानी न हो.
घर पर कैसे बनाएं अपराजिता फेस सीरम?
जानकारी के अनुसार, अपराजिता को अंग्रेजी में बटरफ्लाई पी (Butterfly Pea) कहा जाता है. इसके नीले फूलों में एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. फूलों से सिरम बनाने के लिए 7-8 अपराजिता के फूल, आधा गिलास उबला हुआ पानी और करीब 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल, 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज और बादाम के तेल की कुछ बूंदें आदि की जरूरत होगी. सबसे पहले फूलों की पंखुड़ियों को सााफ पानी से धो लें. अब इन्हें एक साफ कांच के बर्तन में डालकर ऊपर से उबला हुआ पानी डालें. करीब 10 मिनट तक ढककर रखें, तााकि फूलों का नीला रंग पानी में उतर आए. पानी ठंडा होने के बाद इसे साफ कपड़े या बारीक छन्नी से छान लें. अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बााद इसे साफ कंटेनर में रखें.
ये भी पढ़ें- झाइयों को साफ करने का सबसे असरदार तरीका क्या है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से 90% तक कम हो जाएंगी झाइयां
क्या विटामिन ई कैप्सूल मिलाना जरूरी है?
एक्सपर्ट के अनुसार, इस घरेलू सीरम में विटामिन ई कैप्सूल मिलाने का सुझाव भी दिया जाता है, लेकिन हर तरह की स्किन पर इसका इस्तेमााल फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं है. कुछ लोगों को इससे जलन या एलर्जी हो सकती है. इसलिए इसे मिलााना खास जरूरी नहीं है.
झाइयां हटाने के लिए क्या करें
स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, झाइयां और पिगमेंटेशन कई कारणों से हो सकते हैं. सीरम इस्तेमााल करने से पहले हाथ पर पैच टेस्ट करें. जलन या लालिमा होने पर इसे न लगााएं.
ये भी पढ़ें- इन लोगों को भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए मुल्तानी मिट्टी, एक्सपर्ट ने बताया किन बातों का रखें ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं