विज्ञापन

Homemade ABC Gummies: एक बार बनाओ और 6 महीने तक खाओ, देखें वीडियो

बाजार की कैंडी को कहें बाय और अपने बच्चे को घर पर ही हेल्दी कैंडी बनाकर खिलाएं. नोट करें रेसिपी.

Homemade ABC Gummies: एक बार बनाओ और 6 महीने तक खाओ, देखें वीडियो
घर में ACB कैंडी कैसे बनाएं?
NDTV

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स का सीधा असर हमारी सेहत, स्किन और बालों पर पड़ता है. ऐसे में शरीर को अंदर से पोषित करने के लिए हमें कुछ ऐसा चाहिए जो टेस्टी भी हो और न्यूट्रिशन से भरपूर भी. अगर आपके घर में बच्चे या बड़े फल और सब्जियां खाने में आनाकानी करते हैं, तो यह आसान और मजेदार रेसिपी आपके लिए एक परफेक्ट सॉल्यूशन है.

इस रेसिपी की खास बात ये है कि यह विटामिन ए, बीटा-कैरोटी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन  से भरपूर है. इसे बनाना बेहद आसान है और सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे फ्रिज में स्टोर करके लगभग छह महीने तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं, तो चलिए, बिना देर किए इस आसान और सुपर हेल्दी रेसिपी को बनाने की पूरी प्रक्रिया जानते हैं.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • गाजर (1)
  • सेब (1) 
  • चुकंदर (1) 
  • अनार (आधा कप छिले हुए दाने)
  • मिश्री या नेचुरल स्वीटनर (1/4 कप)
  • अगार-अगार पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • काला नमक (एक चुटकी)
  • पानी (आवश्यकतानुसार)

बनाने की विधि:

  1. सभी फल और सब्जियों को काटकर मिक्सी में पीस लें और कप की मदद से उसका जूस अच्छी तरह छानकर निकाल लें.
  2. जूस को कढ़ाई में डालें, उसमें मिश्री, काला नमक और अगार-अगार पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  3. इसे धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए उबालें ताकि हल्का गाढ़ापन आ जाए.
  4. अब इस मिश्रण को एक प्लेट या कंटेनर में फैलाकर 2 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.
  5. सेट होने के बाद इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें.
  6. आपकी टेस्टी और हेल्दी होममेड गमीज़ तैयार हैं, जिन्हें आप फ्रिज में 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए मेथी का साग, बढ़ सकती है परेशानियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Homemade Candy, ABC Gummies Benefits, ABC Gummies For Hair, ABC Gummies For Skin, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com