- दवाओं के बगैर भी पेट गैस, की समस्या से राहत पा सकते हैं.
- बेकिंग सोड़ा और नींबू से पेट गैस से छुटकारा मिल सकता है.
- अदरक पेट गैस, अपच एसिडिटी से राहत दिलाने में मददगार है.
Best Home Remedies For Gas: गलत खानपान के चलते अक्सर गैस की समस्या परेशान करती है. पेट में गैस (Stomach Gas) की समस्या आज के समय की एक आम समस्या में से एक है. लेकिन ये समस्या कभी-कभी परेशानी का सबब बन जाती है. पेट में गैस की समस्या होने पर किसी काम में मन नहीं लगता, भूख नहीं लगती, कच्ची डकार आना आदि शामिल है. असल में बहुत से लोग पेट गैस (Home Remedies For Gas) की समस्या से राहत पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं. लेकिन ये दवाएं सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकती हैं. लेकिन अगर हम आपको कहें कि आप इन दवाओं के बगैर भी पेट गैस, की समस्या से राहत पा सकते हैं, जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. पेट गैस (Best Home Remedies For Gas) की समस्या से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं. तो चलिए हम आपको ऐसे ही उपायों के बारे में बताते हैं जो इस समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
किचन में मौजूद इन चीजों के सेवन से पाए पेट गैस से छुटकाराः
1. जीरा पानीः
जीरा पानी गैस्ट्रिक या गैस की समस्या का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है. इसके लिए एक चम्मच जीरा लें और इसे दो कप पानी में 10-15 मिनट के लिए उबालें. अब इसे ठंडा होने दें और अपने मील के बाद इसे पियें. इससे पेट गैस से छुटकारा मिल सकता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जीरा पानी गैस्ट्रिक या गैस की समस्या का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है.
2. बेकिंग सोड़ा और नींबूः
बेकिंग सोड़ा और नींबू से पेट गैस से छुटकारा मिल सकता है. इसके लिए एक चम्मच नींबू का जूस आधा चम्मच बेकिंग पाउडर को एक कप पानी में मिलाएं और पी लें. इससे पेट गैस में आराम मिल सकता है.
3. अदरक चायः
अदरक की चाय को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. अदरक पेट गैस, अपच एसिडिटी से राहत दिलाने में मददगार है. पेट की गैस से राहत पाने के लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं.
4. हींग वॉटरः
हींग को पेट गैस के लिए फायदेमंद माना जाता है. आधा चम्मच हींग को हल्के गर्म पानी में मिला लें और पेट की गैस को कम करने के लिए इसे पीएं. हींग गैस से तुरंत राहत दिलाने में मददगार हो सकती है.
Prostate Cancer Early Symptoms: एक्सपर्ट से जानें प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षण
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं