कई बार सब्जी बनाते समय तेल जरूरत से ज्यादा पड़ जाता है. खासकर मसालेदार या रसे वाली सब्जियों में ऊपर तैरता तेल न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाता है, तो एक बेहद आसान किचन ट्रिक आपकी मदद कर सकती है. इस तरीके से आप बिना सब्जी का स्वाद खराब किए, उसमें मौजूद अतिरिक्त तेल को आसानी से हटा सकते हैं. यूट्यूब पर इस ट्रिक को GHAR SANSAR parul saraf नाम के चैनल पर एक क्रिएटर ने शेयर किया है. यहां जानते हैं सब्जी से एक्ट्रा तेल कैसे निकालें?
वीडियों में आप ग्रेवी वाली सब्जी से तेल निकालने का तरीका देख सकते हैं-
बर्फ वाली कटोरी का करें इस्तेमाल
सब्जी से एक्स्ट्रा ऑयल निकालने के लिए आपको सिर्फ एक स्टील की कटोरी और बर्फ की जरूरत होगी. कटोरी को पहले अच्छी तरह बर्फ में जमाकर ठंडा कर लें. अब इस ठंडी कटोरी को सब्जी के ऊपर हल्का दबाते हुए रखें. लगभग 1 मिनट तक कटोरी को सब्जी में रहने दें. ठंडे बर्तन की सतह से तेल जल्दी चिपक जाता है और कटोरी पर जमने लगता है. इसके बाद चम्मच की मदद से कटोरी पर जमा तेल निकाल लें.
सब्जी से तेल निकालने के लिए 2 से 3 बार दोहराएं प्रोसेस
अगर सब्जी में तेल ज्यादा है, तो यही प्रोसेस 2 से 3 बार दोहरा सकते हैं. हर बार कटोरी पर जमा अतिरिक्त तेल हटाते रहें. इससे धीरे-धीरे सब्जी में मौजूद अतिरिक्त तेल कम हो जाएगा और स्वाद भी बरकरार रहेगा.
ग्रेवी और मसाला बचाने का तरीका
कई बार तेल के साथ थोड़ा मसाला या ग्रेवी भी कटोरी पर चिपक सकती है. इसे बचाने के लिए एक कटोरे पर बारीक जाली वाली छलनी रखें और जमा हुआ मिश्रण उसमें डाल दें. इससे मसाला ऊपर रह जाएगा और नीचे सिर्फ तेल निकल जाएगा. मसाले को फिर से सब्जी में मिला सकते हैं.
इस ट्रिक को सफल बनाने के लिए कटोरी अच्छी तरह जमी हुई और बहुत ठंडी होनी चाहिए. अगर बर्फ पूरी तरह नहीं जमी होगी तो तेल सही तरीके से नहीं चिपकेगा और तरीका उतना प्रभावी नहीं रहेगा.
ये भी पढ़ें - लौकी के छिलकों से बनाएं चटपटी चटनी, स्वाद ऐसा की हर बार लौकी छीलने का करेंगे बहाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं