Sooji Halwa Recipe In Hindi: डिनर के बाद हममें से ज्यादातर लोग कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार समय की कमी के चलते हम मीठा बना नहीं पाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए हम एक आसान रेसिपी लेकर हैं, जिसे कुछ ही मिनट में बना सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना हम सूजी के हलवे के बारे में बात कर रहे हैं. सूजी का हलवा (Sooji halwa recipe) बेहद स्वादिष्ट होता है. सूजी का हलवा (Sooji halwa recipe) भारतीय घरों में खूब बनाना और पसंद किया जाता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इसे बनाने की सिंपल रेसिपी.
ये भी पढ़ें- शरीर में बढ़ गई है यूरिक एसिड की मात्रा, तो सुबह खाली पेट पी लें इस सब्जी का जूस
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे बनाएं सूजी का हलवा- (How To Make Sooji Halwa Recipe in Hindi)
सामग्री-
1/2 कप घी
1 कप सूजी
1 कप चीनी
1 टी स्पून इलाइची
1 कप दूध
3 टेबल स्पून ड्राई फ्रूट्स
1 टेबल स्पून घी
विधि-
सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी लें, इसमें सूजी डालें. घी से साथ सूजी को भूनें.
इसमें चीनी और इलाइची डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इसमें दूध और ड्राई फ्रूट्स डालकर चलाएं. पैन पर ढक्कन लगाकर एक मिनट तक पकाएं और उसमें उबाल आने दें. कुछ देर बाद ढक्कन खोलकर हलवे को चलाएं. अब इसमें थोड़ा घी और ड्राई फ्रूट्स और डालें. हलवा तैयार है.
नोट: सूजी के हलवे में आप केसर डाल सकते हैं इससे उसका रंग तो बदलेगा ही साथ ही स्वाद भी बढ़ जाएगा.
सूजी के फायदे- (Sooji Ke Fayde)
सूजी को रवा के नाम से भी जाना जाता है. आपको बता दें कि सूजी में प्रोटीन, फ़ाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन ई और मिनरल्स जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार है सूजी का सेवन. जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उनके लिए फायदेमंद माना जाता है इसका सेवन. इतना ही नहीं ये हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मददगार है.
GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं