मौसम चाहे सर्दी का हो या गर्मी का, होंठों का ड्राई होना या फटना एक आम परेशानी है. अब, फटे होंठों को हील करने के लिए लोग तमाम तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. इनमें लिप बाम या लिप ग्लॉस का इस्तेमाल सबसे आम है. लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादातर लिप ग्लॉस में कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं. इससे फायदा होने की बजाए उल्टा कई बार होंठ और ज्यादा ड्राई होने लगते हैं या होंठों पर पिगमेंटेशन बढ़ जाती है. ऐसे में आप चाहें, तो घर पर भी बड़ी ही आसानी से नेचुरल लिप ग्लॉस बना सकते हैं. कॉस्मेटोलॉजिस्ट स्वप्नाली नवसारिकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर पर बिना केमिकल वाली नेचुरल लिप ग्लॉस बनाने का तरीका बताया है. कॉस्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं कि ये लिप ग्लॉस न केवल आपके ड्राई और रफ होंठों को हील करने में मदद करेगी, बल्कि इसे लगाने से आपके होंठों को एक नेचुरल शाइन और पिंक कलर भी मिलता है, जिससे लिप्स और ज्यादा खूबसूरत लगते हैं. वहीं, सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में आपको करीब 70 रुपये ही खर्च करने होंगे. तो आइए जानते हैं इस लिप ग्लॉस को बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-
चाहिए होंगी ये चीजें-
- लिप ग्लॉस बनाने के लिए आपको 1 बड़ा चम्मच लिप ग्लॉस बेस
- आधा छोटा चम्मच जोजोबा ऑयल
- रतनजोत की जड़
- 1/8 छोटा चम्मच मंजिष्ठा पाउडर
- एक चुटकी हल्दी पाउडर
- 1 विटामिन ई का कैप्सूल और
- 1-2 बूंद पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की जरूरत होगी.
- इसके लिए सबसे पहले थोड़ी सी रतनजोत की जड़ लें और इसे जोजोबा ऑयल में डाल दें. इसे कुछ समय तक ऐसे ही रहने दें, जब तक तेल में लाल रंग न आ जाए. इसके बाद तेल को अच्छी तरह छान लें. ऐसा करने से आपका रतनजोत इन्फ्यूज्ड ऑयल तैयार हो जाएगा.
- अब, एक साफ कटोरी में लिप ग्लॉस बेस लें. इसमें तैयार किया हुआ रतनजोत ऑयल मिलाएं.
- इसके बाद एक-एक सभी चीजें यानी मंजिष्ठा पाउडर, चुटकीभर हल्दी और विटामिन ई कैप्सूल का तेल डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं.
- अब, आप चाहें तो इसमें 1 से 2 बूंद पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल भी डाल सकते हैं. अगर आपके पास एसेंशियल ऑयल नहीं है, तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं. एसेंशियल ऑयल ग्लॉस में एक भीनी-भीनी खुशबू जोड़ देता है.
- इतना करते ही आपकी लिप ग्लॉस बनकर तैयार हो जाएगी. आप इसे किसी कंटेनर या कांच के डिब्बे में स्टोर कर रख सकते हैं.
कॉस्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, इस होममेड लिप ग्लॉस में मंजिष्ठा और रतनजोत जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. ये होंठों की पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करती हैं. इसके अलावा इसमें हल्दी और विटामिन ई भी मिलाया जाता है, जो फटे होठों को हील करने और होंठों को नमी देने में मदद करते हैं. इस तरह ये नेचुरल लिप ग्लॉस आपके होंठों के लिए फायदेमंद हो सकती है. बस इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- ऑरेंज सिंदूर कैसे बनता है? छठ पर जानिए सिंदूर में क्या-क्या मिलाया जाता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं