- रेलवे ने 24 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक झारखंड, प. बंगाल व ओडिशा रूट की कई मेमू व एक्सप्रेस ट्रेने की रद्द.
- जिन यात्रियों ने रद्द ट्रेनों के लिए पहले से टिकट बुक कराया है, उन्हें रेलवे नियमों के तहत पूरा रिफंड मिलेगा.
- रद्द ट्रेनों में रोजाना चलने वाली मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं, जो अस्थायी रूप से बंद रहेगा.
रेल यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी अपडेट है. अगर आप अगले कुछ दिनों में झारखंड, पश्चिम बंगाल या ओडिशा के रूट पर ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) ने परिचालन संबंधी कारणों (Operational Constraints) का हवाला देते हुए 24 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच कई मेमू (MEMU) और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और सलाह दी है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए ही अपनी आगे की यात्रा प्लान करें.
इसलिए रद्द की गई हैं ये ट्रेनें
दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, ट्रैक और परिचालन से जुड़े तकनीकी व रखरखाव कार्यों के चलते इस रूट की 10 जोड़ी व सिंगल ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोका गया है. इसमें टाटानगर, हटिया, राउरकेला, झारसुगुड़ा और बड़बिल जैसे व्यस्त स्टेशनों के बीच चलने वाली रोजमर्रा की यात्री ट्रेनें शामिल हैं.
In view of operational constraints, several MEMU and Express trains will remain cancelled between 24 and 30 November 2026. Passengers are requested to take note of the cancellation schedule and plan their journeys accordingly. Inconvenience caused is deeply regretted. #trainregulation #SouthEasternRailway #SER #traincancellation #IndianRailways
— South Eastern Railway (@serailwaykol) November 23, 2026
30 नवंबर तक रद्द रहने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- नंबर 68127/68125 (चाकुलिया - टाटानगर- बड़बिल मेमू): 24.11.2026 से 29.11.2026 तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 68126/68128 (बड़बिल -टाटानगर- चाकुलिया मेमू): 25.11.2026 से 30.11.2026 तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 68003/68004 (टाटानगर - गुआ-टाटानगर मेमू): 25.11.2026 से 30.11.2026 तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 68044/68043 (राउरकेला -टाटानगर - राउरकेला मेमू): 25.11.2026 से 30.11.2026 तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 68029/68030 (राउरकेला - झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू): 24.11.2026 से 26.11.2026 तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 18175 (हटिया – झारसुगुड़ा एक्सप्रेस): 24.11.2026 से 25.11.2026 तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 18176 (झारसुगुड़ा – हटिया एक्सप्रेस): 25.11.2026 से 26.11.2026 तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 18601 (टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस): 24.11.2026 से 30.11.2026 तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 18602 (हटिया – टाटानगर एक्सप्रेस): 24.11.2026 से 30.11.2026 तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 68085/68086 (टाटानगर – बरकाकाना – टाटानगर मेमू): 24.11.2026 से 30.11.2026 तक रद्द रहेगी.
जिन यात्रियों ने पहले से इन एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट बुक करा रखा है, उन्हें रेलवे के नियमों के तहत पूरा रिफंड दिया जाएगा. वहीं, दैनिक यात्रियों (Daily Passengers) को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें.
यह भी पढ़ें- ट्रेन नेपाल तक ट्रेन यात्रा के लिए क्या पासपोर्ट जरूरी या ID कार्ड से चलेगा काम, जानें कौन से डॉक्यूमेंट रखना है जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं