विज्ञापन

10 मिनट में बनाएं सूजी के गोलगप्पे, मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताई सबसे आसान रेसिपी

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने केवल 10 मिनट में सूजी के गोलगप्पे बनाने की रेसिपी शेयर की है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

10 मिनट में बनाएं सूजी के गोलगप्पे, मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताई सबसे आसान रेसिपी
गोलगप्पे बनाने की रेसिपी
(Photo Credit: NDTV)

दिवाली आने में अब बस दो दिन बाकी हैं. ऐसे में लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस खास मौके पर लोग मेहमानों के लिए अलग-अलग डिश बनाते हैं. ऐसे में आप चाहें, तो अपने घर पर गोलगप्पे बना सकते हैं. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने केवल 10 मिनट में सूजी के गोलगप्पे बनाने की रेसिपी शेयर की है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

गोलगप्पे बनाने के लिए चाहिए होंगी ये चीजें- 

  • गोलगप्पे बनाने के लिए आपको 250 ग्राम बारीक सूजी
  • थोड़ा गर्म पानी और
  • 50 मिलीलीटर गर्म तेल की जरूरत होगी. 
कैसे बनाएं गोलगप्पे?
  • सबसे पहले सूजी में थोड़ा गर्म तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें.
  • आटे को अच्छी तरह गूंथना बहुत जरूरी है. इसे करीब 10-12 बार उठाकर पटकें. इससे आटा लचीला बनता है और गोलगप्पे अच्छे फूलते हैं.
  • अब, आपको इस आटे को रखना नहीं है. गूंथने के बाद इससे छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें लंबा बेलें लें.
  • अब, इन्हें तुरंत गर्म तेल में डालकर तल लें. कुछ ही देर में गोलगप्पे अपने आप फूलने लगेंगे. हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने पर इन्हें तेल से निकाल लें और ठंडा होने दें.

इतना करते ही आपके सूजी के गोलगप्पे बनकर तैयार हो जाएंगे. 

गोलगप्पे का पानी कैसे बनाएं?
  • गोलगप्पे का पानी बनाने के लिए आपको हरा धनिया, पुदीना, अदरक, हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, नमक, काला नमक और नींबू के रस की जरूरत होगी. 
  • इन सभी चीजों को एक कप पानी के साथ मिक्सी में पीस लें. फिर छानकर इसमें जरूरत के हिसाब से एक कप और पानी मिलाएं. ऊपर से बूंदी डाल सकते हैं.
  • इतना करते ही आपका तीखा-खट्टा पानी बनकर तैयार हो जाएगा. 
मीठे पानी कैसे बनाएं?
  • मीठा पानी बनाने के लिए इमली का पानी, गुड़, जीरा, सौंफ, कलौंजी, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा, चाट मसाला, नमक और काला नमक लें. 
  • सबसे पहले पैन में तेल गर्म करके जीरा, सौंफ और कलौंजी डालें. इनके चटकने पर बाकी सामग्री और एक कप पानी मिलाएं. इसे 3-4 मिनट उबालें. 
  • ठंडा होने पर जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर स्वाद सेट कर लें.

इस तरह आप बड़ी आसानी से घर पर ही स्वाद में लाजवाब गोलगप्पे बनाकर तैयार कर सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया सर्दी में कड़ी पत्ते को झड़ने से कैसे बचाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com