सर्दियों का मौसम में शुरू हो गया है. इस मौसम में शाम हो या फिर ज्यादा ठंड पड़ रही हो तो सबसे पहले कड़क अदरक वाली चाय की याद आती है. ऐसे में चाय के साथ बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम पकोड़े अगर चटपटी हरी चटनी के साथ मिल जाएं, तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. हालांकि, पकोड़े बनाने में ज्यादा समय लगता है. इसलिए अक्सर लोग इससे दूर भागते हैं. लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. इन्हें बनाने के लिए आपको घंटों रसोई में भी बिताने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान सामग्री और सही तरीका अपनाकर आप सिर्फ 10 मिनट में हलवाई जैसे स्वादिष्ट पकोड़े तैयार कर सकते हैं.
हलवाई स्टाइल कुरकुरे मिक्स वेज पकोड़े कैसे बनाएं?
यूट्यूब पर @CookingWithChefAshok नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में शेफ अशोक ने फटाफट हलवाई जैसे स्वादिष्ट पकोड़े बनाने का तरीका बताया है. सबसे पहले तीन प्याज, दो आलू और थोड़ी सी गोभी को धोकर पतले स्लाइस में काट लें. इसमें थोड़ा पालक भी मिला सकते हैं. सभी सब्जियों को एक बड़े बर्तन में डालकर हल्का सा मसल लें. इससे सब्जियां थोड़ी नरम हो जाती हैं और उनका स्वाद भी बेहतर आता है.
मसाले और बेसन से बनाएं पेस्ट
मिक्सी में लहसुन की 12-15 कलियां, 5-6 हरी मिर्च और अदरक का एक छोटा टुकड़ा दरदरा पीस लें. इसे सब्जियों में मिलाएं. अब नमक, हल्दी, लाल मिर्च, कसूरी मेथी, अजवाइन और पकोड़ा मसाला डालें. इसके बाद लगभग दो कप बेसन मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें और आखिर में चुटकी भर बेकिंग पाउडर मिला दें.
कुरकुरे पकोड़ों का सीक्रेट
तैयार पेस्ट को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद गरम तेल में पकोड़े तलें. पहले इन्हें 4-5 मिनट तक हल्का फ्राई करें और बाहर निकालकर 2 मिनट के लिए रख दें. फिर दोबारा मध्यम से तेज आंच पर तलें. इस डबल फ्राई तकनीक से पकोड़े बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से नरम बनते हैं.
यह भी पढ़ें:- बाथरूम का पटला कैसे साफ करें? बाथरूम के स्टूल से दाग, गंदगी और मैल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- घर पर केले और गुड़ से खाद कैसे बनाएं? पौधों में भरपूर आएंगे फूल, जानें जैविक खाद बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- स्टील की बाल्टी कैसे साफ करें? दाग लगी बाल्टी को नई जैसी साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- मधुकामिनी का पौधा कब लगाना चाहिए? मधुकामिनी का पौधा कैसे लगाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं