विज्ञापन

मधुकामिनी का पौधा कब लगाना चाहिए? मधुकामिनी का पौधा कैसे लगाएं

अगर आप भी घर में मधुकामिनी का पौधा लगाना चाहते हैं तो सही धूप, पोषक तत्व और देखभाल मिलने पर मधुकामिनी साल में कई बार फूलों से लद सकती है. यहां जानिए घर पर मधुकामिनी का पौधा कैसे लगाएं और मधुकामिनी कब लगाना चाहिए?

मधुकामिनी का पौधा कब लगाना चाहिए? मधुकामिनी का पौधा कैसे लगाएं
मधुकामिनी का पौधा कैसे लगाएं?

मधुकामिनी एक खूबसूरत और खुशबूदार पौधा है, जिसे ऑरेंज जैस्मिन के नाम से भी जाना जाता है. इसकी सफेद फूलों की महक पूरे घर और बगीचे को महका देती है. हालांकि, कई लोगों की शिकायत रहती है कि पौधे में फूल नहीं आते या पौधा अच्छी तरह बढ़ नहीं रहा तो इसके पीछे पोषण और सही देखभाल की कमी हो सकती है. अगर आप भी घर में मधुकामिनी का पौधा लगाना चाहते हैं तो सही धूप, पोषक तत्व और देखभाल मिलने पर मधुकामिनी साल में कई बार फूलों से लद सकती है. चलिए आपको बताते हैं घर पर मधुकामिनी का पौधा कैसे लगाएं और मधुकामिनी कब लगाना चाहिए?

मधुकामिनी का पौधा कैसे लगाएं

यूट्यूब पर @DIYThing'swithPriya नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में प्रिया ने बताया कि घर पर मुधकामिना का पौधा लगाने के लिए क्या करना चाहिए और इसकी देखभाल कैसे करनी चाहिए. मधुकामिनी के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी सबसे जरूरी है. इसके लिए गार्डन सॉयल, कोकोपीट और वर्मी कम्पोस्ट को बराबर मात्रा में मिलाएं. इसमें थोड़ी नीम खली, सरसों खली और गोबर की खाद भी मिला सकते हैं. इससे पौधे को बेहतर पोषण मिलता है और जड़ें मजबूत बनती हैं.

अच्छी धूप

ये पौधा धूप पसंद करता है. अच्छे फूलों के लिए इसे रोज कम से कम 3-5 घंटे की धूप मिलनी चाहिए. बहुत कम धूप मिलने पर पौधा तो बढ़ सकता है, लेकिन फूल कम आएंगे. इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां सुबह या दोपहर की धूप अच्छी तरह आती है.

मधुकामिनी के फूल मधुमक्खियों को खूब आकर्षित करते हैं. अगर आपके गार्डन में टमाटर, मिर्च, बैंगन या अन्य फलदार पौधे हैं, तो ये पौधा उनके लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. मधुमक्खियों की आवाजाही बढ़ने से परागण बेहतर होता है और फल-फूल उत्पादन में मदद मिलती है.

खाद कब और कैसे दें?

रिपॉटिंग के लगभग एक महीने बाद पौधे को खाद देनी चाहिए. वर्मी कम्पोस्ट, सरसों खली और एप्सम सॉल्ट का सीमित मात्रा में उपयोग किया जा सकता है. हालांकि जरूरत से ज्यादा खाद डालने से बचें, क्योंकि इससे पौधे को नुकसान हो सकता है.

पानी देने में न करें गलती

गर्मियों में मधुकामिनी को नियमित पानी की जरूरत होती है. तेज गर्मी में सुबह और शाम दोनों समय हल्का पानी दिया जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो, क्योंकि इससे जड़ें सड़ सकती हैं. हालांकि इस पौधे में कीटों का हमला कम होता है, फिर भी महीने में एक बार कीट कंट्रोल के लिए स्प्रे करना फायदेमंद रहता है. सही मिट्टी, पर्याप्त धूप, समय पर खाद और नियमित देखभाल मिलने पर मधुकामिनी का पौधा साल में कई बार फूल देता है.

यह भी पढ़ें:- घर पर केसर कैसे उगाएं? कंटेनर और गमले में केसर लगाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर चुकंदर से ब्लश कैसे बनाएं? गुलाबी और फ्रेश गालों के लिए चुकंदर का ब्लश बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- कुकर में कढ़ी-चावल कैसे बनाएं? शेफ से जानें 15 मिनट में कढ़ी-चावल एक साथ बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Planting, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com