Weight Loss Tips: करवाचौथ का त्योहार आने वाला है और ये सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे बड़े त्योहारो में से एक है. करवाचौथ को आने में मुश्किल से 15-17 दिनों का वक्त ही बचा है. इस दिन सुहागिन महिलाएं और कहीं-कहीं पर कुंवारी लड़कियां भी व्रत रखती हैं. शाम को सोलह श्रृंगार करती हैं पूजा करती हैं और चांद को देखने के बाद व्रत का पारण किया जाता है. बता दें कि इस दिन सभी महिलाएं सुंदर दिखना चाहती हैं. जिसके लिए महीने भर पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं. मेकअप, ब्यूटी ट्रीटमेंट्स से लेकर नए कपड़ों तक सभी चीज की तैयारी होती है. वहीं कुछ महिलाएं इस खास दिन के लिए अपना वजन कम करना चाहती हैं. ताकि वो इस दिन अपनी पसंदीदा ड्रेस में फिट हो सकें.
इस बात में कोई शक नहीं है कि फिट बॉडी में सुंदरता और बढ़ सकती है. लेकिन कई महिलाएं अपने बिजी शेड्यूल के चलते अपनी बॉडी के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाती है. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन भसीन ने एक स्पेशल प्लान शेयर किया है. जिसको अपनाकर आप करवाचौथ तक अच्छा खासा वेट लॉस कर सकती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की जिसमें उन्होंने अपना डाइट प्लान शेयर किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन 6 लोगों को जरूर पीना चाहिए इलायची वाला दूध, फायदे जानकर हर रोज करेंगे सेवन
डाइटिशियन ने शेयर किया वेट लॉस डाइट प्लान
बता दें कि डाइटिशियन खुद भी ये डाइट प्लान शेयर करने वाली हैं. इस डाइट प्लान से आप अच्छा-खासा वजन कम हो सकता है. उन्होंने इस प्लान को तीन पार्ट में डिवाइड किया है. जिसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के साथ स्माल मील्स भी शामिल हैं. आइए जानते हैं ये डाइट प्लान.
ब्रेकफास्ट
ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील होता है. डाइटिशियन ने नाश्ते के लिए 5 ऑप्शन दिए हैं. जिसमें दो इडली, एक बाउल वेजिटेबल, वेज ओट्स चीला, व्हीट टोस्ट और पनीर भुर्जी, फ्राई मूंग दाल या फिर दलिया जिसमें आप बैरीज जोड़ सकती हैं, ध्यान रखें इसमें शुगर नहीं मिलानी है. नाश्ते के लिए ये सभी फूड आइटम्स बिल्कुल परफेक्ट हैं.
लंच
ब्रेकफास्ट के बाद लंच आता है. डाइटिशियन ने लंच में एक प्लेट सलाद, छाछ को शामिल करने की सलाह दी. ये दोनों ही आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद करेंगे. इसके अलावा आप एक रोटी और सब्जी खा सकते हैं.
डिनर
डिनर को 6 बजे तक कर लेना है. जिसमें आप एक प्लेट सलाद जरूर खाती हैं. इसके बाद स्प्राउट्स की चीला, मूंग दाल चीला, स्टफड पनीर बेसन चीला खा सकते हैं.
ब्रंच
डाइटिशियन ने बताया कि वो अपनी मील्स के बीच बहुत ज्यादा गैप नहीं रखती हैं. वो ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के बीच में फ्रूट्स नाशपाती, पपीता या अमरूद खाती हैं. इसके अलावा दिन में 3 कप ग्रीन टी और एक लीटर डिटॉक्स वॉटर भी पिएं.
इसके बाद देर रात में एक गिलास वेजिटेबल जूस जिसमें अदरक और तीन तरह की सब्जियां शामिल होती हैं. इसके साथ ही हर मील के बाद 10 मिनट की वॉक जरूर करें.
v
करवाचौथ 2024 में कब है ( Karwachauth 2024 Date )
करवाचौथ का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है जो इस बार 20 अक्टूबर को सुबह 6:40 पर शुरू हो जाएगा. वहीं, इसका समापन 21 अक्टूबर को सुबह 4:16 पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 20 अक्टूबर को ही करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा और पूजन किया जाएगा. पूजा करने का शुभ मुहूर्त (Puja Shubh Muhurt) शाम 5:40 से लेकर 7:02 तक है, वहीं चंद्रोदय का समय शाम 7:54 पर रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं