What frightens monkeys away : बंदरों के आतंक से आप भी परेशान है. बालकनी या छत पर जाने से डरते हैं या कोई भी सामान छत पर सुखाते हैं, बंदर लेकर भाग जाते हैं? जी हां, बंदरों का खौफ गांव ही नहीं शहरों में भी खूब है. सच तो ये है कि बंदरों से निपटना बिल्कुल भी आसान नहीं है. दरअसल, यह समझदार होते हैं और शरारती भी. अगर एक बार बंदर ने आपके घर का रास्ता देख लिया तो उसको भगाना बेहद मुश्किल हो जाता है. बंदर छत पर घूमते हैं, पौधों को नुकसान भी पहुंचाते हैं और बच्चे और बड़ों पर हमला भी कर देते हैं. ऐसे में लोगों को लगता है कि इन बंदरों से निजात पाना बेहद मुश्किल है. लोग अक्सर सोचते हैं कि आखिर कौन-सा तरीका अपनाएं कि जिससे बंदर घर (Chat Se bandar Kaise Bhagaye) के पास भी न फटकें. वैसे ऐसे कुछ घरेलू उपाय और प्राकृतिक तरीके हैं, जिनसे आप बंदर भगा सकते हैं. अगर आपको यह पता चल जाए कि बंदर किस चीज से डरते हैं और किस गंध को पसंद नहीं करते हैं, तो आपकी बालकनी क्या आपके घर की तरफ बंदर फटकेगा भी नहीं.
बंदरों को कौन-सी गंध (Smell) बिल्कुल पसंद नहीं है? (Smells Monkeys Hate)
सच तो ये है कि बंदरों की सूंघने की क्षमता बहुत तेज होती है. वह तीखी और तेज गंध को कोसों दूर सूंघ लेते हैं. अगर आप घर की छत या बालकनी में इन चीजों का इस्तेमाल करेंगे तो बंदर आपके यहां बिल्कुल नहीं आएंगे.
नींबू और संतरे के छिलके रखें
खट्टे फलों की महक बंदरों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती है. आप खिड़कियों और बालकनी में नींबू या संतरे के छिलके रगड़ दीजिए या उनका रस छिड़क दें.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
.
सफेद सिरका (White Vinegar) भगाएगा बंदर
सिरके की तेज गंध बंदरों को बिल्कुल पसंद नहीं है. पानी में सिरका मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लीजिए और उन जगहों पर छिड़क दें, जहां पर बंदर बहुत ज्यादा आते हैं.
लहसुन का रस डालें
यह घरेलू उपाय बंदर को आने से रोकेगा. दरअलस, लहसुन की तीखी महक से बंदर उस इलाके में दोबारा आने से रोकती है.
पुदीने का तेल (Peppermint Oil) करें इस्तेमाल
पानी में पुदीने का तेल मिलाकर स्प्रे बोतल में डाल लें. इसकी तेज खुशबू से बंदर नहीं आएंगे.
कपूर की खुशबू छिड़क दें
घर के आसपास या बालकनी में कपूर जला दें उसकी महक फैलने से बंदर नहीं आएंगे.

बंदर भगाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
इन चीजों से डरते है बंदर (What Monkeys Fear)
बंदरों को भगाने के लिए आप उन चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनसे बंदर डरते हैं.
तेज आवाजों से डरते हैं बंदर
बंदर अचानक होने वाली तेज आवाजों से डरकर भाग जाते हैं. अगर बंदर घुस गया है तो आ थाली बजाना, सीटी बजाना या तेज सायरन जैसी आवाजें बजाकर उनको भगा सकती हैं.
नकली सांप या उल्लू का खौफ
बंदर सांपों और शिकारी पक्षियों से भी डरते हैं. अगर आपकी बालकनी या छत पर रबड़ का नकली सांप या डरावनी आंख वाला उल्लू का फोटो लगा है तो भी बंदर आने से डरेगा.
चमकदार और हिलने वाली चीजें लगा लें
अगर आप चमकदार रिबन, एल्युमिनियम फॉयल या हवा में हिलने वाली चीजें (जैसे पुराने सीडी या चमकने वाली टेप) लगाते हैं, तो यह जब धूप में चमकती हैं, तो बंदर डर के कारण नहीं आते हैं.
घर और छत से हमेशा के लिए दूर रहेंगे बंदर करें यह काम
वाकई आप चाहते हैं कि बंदर आपके घर की तरफ कभी ना आए तो इन बातों का ध्यान रखें.
खाने का लालच बिल्कुल भी ना दें.
कूड़ेदान को हमेशा ढककर रखें.
पानी वगैरह खुले में ना रखें.
पेड़-पौधों की छटाई करवाते रहे.
यह भी पढ़ें:- किसकी कमी से हाइट नहीं बढ़ती है? बच्चों का कद बढ़ाने के लिए क्या करें, हर माता-पिता जान लें यह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं