विज्ञापन

ठंड में कितनी डिग्री पर चलाना चाहिए एसी? क्‍या कमरा होता है गरम और ब‍िजली का ब‍िल आता है कम

AC का टेंपरेचर कितना रखना चाहिए? सर्दी में क‍ितने पर एसी चलाना चाह‍िए और ब‍िल क्‍या वाकई कम आता है कम चलाने पर, तो जान‍िए क्‍या है सच्‍चाई.

ठंड में कितनी डिग्री पर चलाना चाहिए एसी? क्‍या कमरा होता है गरम और ब‍िजली का ब‍िल आता है कम
ठंड में कितनी डिग्री पर चलाना चाहिए एसी?
Photo Credit: NDTV

हल्‍की सर्दी शुरू हो चुकी है. इस मौसम में वैसे तो लोग एसी बंद कर देते हैं. लेक‍िन कुछ लोगों को बहुत गर्मी लगती है. इस कंड‍िशन में अगर एसी चलाते हैं, तो बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है और बंद करते हैं तो गर्मी लगती है. ऐसे में सवाल उठता है क‍ि एसी को क‍ितने टेंपरेचर पर चलाना चाह‍िए. वैसे कुछ लोगों की यह भी धारणा है क‍ि एसी का टेंपरेचर बढ़ाने से रूम का तापमान कम हो जाता है. ठंड होने पर एसी को ज्यादा डिग्री पर चलाना सुरक्षित तो है, लेक‍िन इससे आपके कमरा गर्म नहीं होता है, क्‍योंक‍ि ये एसी सिर्फ कूलिंग के लिए डिजाइन किए गए हैं. इनमें हीटिंग करने वाला ऑप्‍शन नहीं है. कमरे का तापमान कम होने पर एसी का कंप्रेसर अपने आप बंद हो जाता है, लेक‍िन एसी गर्म हवा नहीं देता है. 

ज्यादा तापमान पर एसी चलाने से क्या होगा 

एसी को ज्यादा तापमान जैसे कि 28°C से 30°C पर सेट करने से एसी कोई गर्म हवा पैदा नहीं देता है, बल्कि अगर कमरे का तापमान सेट कि गई डिग्री से कम हो तो थर्मोस्टेट कंप्रेसर को बंद कर देता है और एसी कमरे की हवा को ही चारों तरफ घुमाता रहता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बिजली की खपत का ऐसे करें हिसाब

 कमरे से ज्यादा तापमान सेट करने पर एसी का कंप्रेसर पूरी तरह बंद हो जाता है. इससे बिजली की खपत लगभग न के बराबर होती है और सिर्फ एसी का अंदरूनी पंखा ही चलता रहता है, जोक‍ि सिर्फ 30 से 50 वॉट तक बिजली खर्च होती है. इससे ब‍िजली का ब‍िल कम आता है. 

हॉट एंड कोल्ड एसी है सर्दी में बेस्‍ट 

साधारण एसी सर्दियों में हीटर की तरह गरम हवा देकर आपके कमरे को गरम नहीं कर सकता है.  अगर आप सर्दियों में गरम कमरा चाहते हैं, तो इसके लिए आप 'हॉट एंड कोल्ड' एसी का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये एसी रिवर्स साइकिल तकनीक पर काम करता है , जिससे सर्दियों में कमरे में हल्‍की गर्माहट कर देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

सर्दी में एसी चला रहे हैं तो यह जान लें 

सीलन या हवा के लिए एसी चलाना हो, तो एसी को सीधे  'फैन मोड' पर चलाए. ऐसा करने से एसी के कंप्रेसर पर दबाव नहीं पड़ता है और बिजली का बिल भी कम आता है.

ये भी पढ़ें- बाथरूम के नलों पर जम गए हार्ड वॉटर के सफेद दाग? इन 2 चीजों से करें साफ, जान लें सही तरीका

                                                                                                                                                                                                                      प्रस्‍तुत‍ि : दीपांशी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com