How to identify gold or brass : त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है. दीवाली भी आने वाली है, ऐसे में लोग सोने-चांदी की खूब शॉपिंग कर रहे हैं. अगर आप भी कुछ ऐसी प्लानिंग कर रहे हैं, तो जाहिर सी बात है कि आपको बता होना चाहिए कि आपके पास जो सोना और चांदी रखा है वह असली है या नकली. यानी सोने की शुद्धता की जांच करना आपको आना चाहिए.यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान तरीके जिनकी मदद से आप घर पर ही सोने और चांदी की शुद्धता का शुरुआती अंदाजा लगा सकते हैं. वैसे इन घरेलू तरीकों को फाइनल प्रूफ नहीं माना गया है. वैसे, चुंबक से सोने में मिलावट का केवल शुरुआती अंदाजा लगा सकते हैं, जबकि बर्फ वाला टेस्ट चांदी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है. यही वजह है कि किसी भी कीमती धातु की खरीदारी से पहले हॉलमार्क, बिल और गहन जांच करना बेहद जरूरी है. वहीं, सोना खरीदते समय यह भी ध्यान रखें कि भरोसेमंद वाली दुकान से ही सोना और चांदी लें, ताकि सोने की प्योरिटी पर किसी भी तरह का डाउट ना रहे.
क्या असली सोना चुंबक से चिपकता है?
सोना सामान्यतौर पर चुंबक से नहीं चिपकता है, इसलिए सोने की वस्तु के पास मजबूत चुंबक ले जाने पर अगर वह सीधे चुंबक से चिपक रहा है, तो उसमें लोहे या किसी दूसरे चुंबकीय धातु की मौजूदगी का संदेह हो सकता है. पर इसका मतलब यह नहीं है कि चुंबक से न चिपकने वाला हर सोना असली ही होगा. कई नकली या मिलावटी धातुएं भी चुंबक से नहीं चिपकती हैं. इसके अलावा आभूषण में लगे दूसरी चीजें भी टेस्ट के नतीजे को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए चुंबक वाला तरीका केवल शुरुआती जांच के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं आप. सोने की असली शुद्धता जानने के लिए हॉलमार्क, बिल और प्रमाणित परीक्षण को भी ध्यान में रखना चाहिए.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

बर्फ से चांदी कैसे चेक करें?
चांदी केवल ज्वैलरी ही नहीं बल्कि कई दूसरे इंडस्ट्रियल और साइंटिफिक कामों के लिए भी इस्तेमाल होती है. दरअसल, चांदी हीट की एक बहुत अच्छी कंडक्टर होती है. इसी वजह से शुद्ध चांदी की वस्तु पर बर्फ रखने पर वह कुछ दूसरी धातुओं की तुलना में तेजी से पिघल सकती है. इसी आधार पर बर्फ वाला टेस्ट चांदी की पहचान के लिए बताया जाता है. हालांकि, बर्फ का चांदी से चिपकना या तेजी से पिघलना अपने आप में असली चांदी का प्रमाण नहीं है. कई दूसरी धातुओं में भी गर्मी के अच्छे कंडक्टर होने के कारण ऐसा प्रभाव दिखाई दे सकता है. इसलिए केवल इस घरेलू प्रयोग के आधार पर चांदी को असली या नकली घोषित करना सही नहीं होगा.
बर्फ से चांदी चेक करने का तरीका
चांदी असली है या नकली है, यह चेक करन चाहते हैं तो बर्फ के टुकड़े से जांच सकते हैं. आप यह जांच घर पर ही कर सकते हैं. फ्रिज या फ्रीजर से बर्फ का एक सीधा टुकड़ा निकालें और उसे चांदी के गहने, बर्तन या सिक्के के ऊपर रख दीजिए. चांदी ताप (Heat) और ऊर्जा की बहुत अच्छी संवाहक (Thermal Conductor) मानी गई है. जैसे ही आप बर्फ असली चांदी पर रखेंगे, वह सामान्य तापमान की तुलना में बहुत तेजी से पिघलने लगती है. इसका मतलब है कि वह असली चांदी है. वहीं, नकली चांदी की पहचान है कि अगर बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है या सामान्य गति से पिघल रही है, तो वह धातु नकली है या उस पर सिर्फ चांदी का पानी (Plating) चढ़ाया गया है.

असली जांच के लिए हॉलमार्क देखें
अगर आप चाहते हैं कि सोना असली है, तो उसके लिए जरूरी है कि हॉलमार्क और संबंधित पहचान चिह्नों की जांच कर लें. खरीदारी करते समय ऑथोराइज विक्रेता से बिल भी जरूर लें. अगर किसी महंगी वस्तु की शुद्धता को लेकर संदेह है, तो उसे प्रमाणित जूलर या मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्र पर जांच करवाना ज्यादा बेहतर रहेगा. एक्स-रे फ्लोरेसेंस (XRF) जैसी जांच से धातु की स्ट्रक्चर और शुद्धता का बेहतर तरीके से आकलन करन जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं