विज्ञापन

बिना बेकिंग सोडा और ईनो के इडली-डोसा बैटर को सिर्फ 1 घंटे में फर्मेंट कर देगी प्रेशर कुकर की ये ट्रिक

अगर आपका भी मन अचानक से डोसा और इडली खाने का हो गया है लेकिन बैटर फर्मेंट नहीं है तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जो आपके बैटर को फटाफट फर्मेंट करने में मदद करेगा.

बिना बेकिंग सोडा और ईनो के इडली-डोसा बैटर को सिर्फ 1 घंटे में फर्मेंट कर देगी प्रेशर कुकर की ये ट्रिक
बेकिंग सोडा और ईनो के बिना 1 घंटे में बैटर को फर्मेंट करने की ट्रिक.
NDTV

क्या आपका मन नरम इडली या कुरकुरे डोसे खाने का है, लेकिन आप बैटर को फर्मेंट करना भूल गए? तो अब आपको बाहर से बैटर मंगाने या डोसा और इडली को बाहर से ऑर्डर करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको बैटर को फर्मेंट करने की ऐसी ट्रिक बताएंगे जिसमें आप बिना बेकिंग सोडा या ईनो का इस्तेमाल किए भी आप इस प्रोसेस को तेजी से कर सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे प्रेशर कुकर की एक आसान ट्रिक जिसकी मदद से आप बिना बेकिंग सोडा या ईनो के बैटर को तेजी से फर्मेंट कर सकते हैं. 

फटाफट इडली-डोसा के बैटर को कैसे फर्मेंट करें

Latest and Breaking News on NDTV

पहला तरीका

आपको करना बस ये है कि आपने जो बैटर को तैयार किया है उसको एक कटोरे में निकाल लें और उसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं. अब प्रेशर कुकर को हल्का गर्म करें, उसमें बैटर वाले बर्तन को रखें, ढक्कन बंद करें (सीटी लगी होनी चाहिए) और धीमी आंच पर लगभग 5 मिनट तक गर्म करें. इसके बाद आंच को बंद कर दें और बैटर को लगभग 1 घंटे तक कुकर के अंदर ही रहने दें. कुकर के अंदर बनी गर्मी से फर्मेंटेशन की प्रोसेस तेज हो जाती है.

बर्तन का सही चुनाव

एक बात आपको जिसका ध्यान रखना है कि आप किस तरह के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं. आप बैटर को फर्मेंट करने के लिए प्लास्टिक के बजाय मिट्टी या स्टेनलेस स्टील के बर्तन बेहतर होते हैं क्योंकि ये फर्मेंटेशन के लिए ज्यादा अच्छा माहौल बनाए रखने में मदद करते हैं. इडली और डोसा का बैटर रखने के लिए खास तौर पर स्टेनलेस स्टील के बर्तन इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. ये चीजों को अच्छे से फर्मेंट करने में मदद करता है. 

दूसरा तरीका 

अगर आपको बैटर जल्दी तैयार चाहिए, तो उसमें थोड़ा सेंधा नमक, आधा चम्मच दही, चौथाई चम्मच चीनी और चौथाई चम्मच नींबू का रस डालकर सभी चीजों को  अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसके बाद बर्तन को ढक दें और जल्दी फर्मेंटेशन के लिए उसे किसी गर्म जगह पर रखें, जैसे गैस स्टोव के पास. 

फर्मेंटेशन के ये सबसे तेज तरीके माने जाते हैं, खासकर तब जब आपके पास समय कम हो. नेचुरल रूप से फर्मेंटेड बैटर, जिसे 4 से 7 घंटे तक रखा जाता है, बेहतर टेस्ट, शेप और पचने में आसानी देता है. जब भी पॉसिबल हो, आप इसकी तैयारी पहले से ही कर लें. 

ये भी पढ़ें: एक लौकी और 10 मिनट… तैयार होगा ऐसा पनीर कि सब पूछेंगे कैसे बनाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food, Idli Dosa Batter Fermentation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com