विज्ञापन

संसद में साधु बनकर पहुंचे पप्पू यादव, सांसद देने लगे दान और फिर 'छीना-झपटी', स्पीकर ने दी वॉर्निंग

Parliament Monsoon Session: सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को संसद परिसर में साधु के भेष में पहुंचे और उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान राहुल गांधी से भी पैसे लिए.

पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन
  • निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आज संसद में साधु बनकर पहुंचे थे. जहां उन्होंने प्रदर्शन किया.
  • पप्पू यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर प्रदर्शन किया इस दौरान विपक्षी सांसद भी मौजूद रहे.
  • राहुल गांधी ने भी पप्पू यादव को पैसे भी दिए. प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी भी की.
नई दिल्ली:

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया. पप्पू यादव साधु के भेष में पहुंचे थे और संसद परिसर के बाहर बैठ गए. इस दौरान विपक्षी सांसद भी मौजूद रहे. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पप्पू यादव के प्रदर्शन में साथ दिया. जबकि समाजवादी पार्टी के सांसदों ने भी इस मुद्दे में पप्पू यादव के साथ प्रदर्शन किया. 

राहुल गांधी से लिए पैसे

पप्पू यादव भगवा चोला पहनकर संसद में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते राहुल गांधी से भी पैसे लिए. जबकि पप्पू यादव समाजवादी पार्टी के सांसदों से भी चंदा लिया. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी भी की है. प्रदर्शन के दौरान सांसद पप्पू यादव को दान देने लगे इसके बाद कुछ सांसद सांकेतिक तौर पर छीना-झपटी करने लगे. इस दौरान अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद भी प्रदर्शन में शामिल रहे. जबकि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, डिंपल यादव सभी सांसद प्रदर्शन कर रहे थे. यह पूरा प्रदर्शन राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़ा था. 

दरअसल, संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन है. लेकिन जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी जमकर हंगामा हुआ. जहां लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को वॉर्निंग दी है. 

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित 

लोकसभा की कार्यवाही हंगामें के चलते 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. आज भी संसद की कार्यवाही शुरू होते ही संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ है. राज्यसभा की कार्यवाही 3 अगस्त के लिए स्थगित कर दी गई है.

ये भी पढ़ेंः छात्र आंदोलन से बीजेपी ने सीखा सबक, Gen Z से करेगी संवाद, नए प्लान पर चल रहा है काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pappu Yadav, Ram Mandir Chadawa Chori, Pappu Yadav News, Rahul Gandhi, Monsoon Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com