विज्ञापन

Protein Rich Sawan Falahari Recipe: व्रत की फलाहारी थाली, स्वाद और प्रोटीन से भरपूर, मिनटों में होगी तैयार

Protein Rich Sawan Falahari Recipe: सावन के व्रत में शरीर में प्रोटीन की कमी न हो, इसके लिए पनीर, दही, दूध, नट्स, कुट्टू और समक जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें. जानिए पूरी प्रोटीन-रिच फलाहारी डाइट.

Protein Rich Sawan Falahari Recipe: व्रत की फलाहारी थाली, स्वाद और प्रोटीन से भरपूर, मिनटों में होगी तैयार
Protein Rich Sawan Falahari Recipe: व्रत में प्रोटीन कैसे पूरा करें?
NDTV

Protein Rich Sawan Falahari Recipe: सावन का महीना शुरू हो चुका है. कई लोग सोमवार के दिन व्रत रखेंगे और फलाहार का सेवन करेंगे, लेकिन कई बार ये समझ नहीं आता कि व्रत के दौरान अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को कैसे पूरा करें. चाहे आप घर रहते हो या जिम जाते हो, दोनों ही केस में आपके लिए फलाहारी व्रत के दौरान ये चीजें शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर कर सकती हैं. चलिए जानते हैं फलाहारी व्रत में प्रोटीन को पूरा करने के लिए क्या खाएं?

व्रत में प्रोटीन की कमी कैसे पूरी करें | Vrat Mein Protein Pura Karne Ke Liye Kya Khaye

प्रोटीन से भरपूर फूड की लिस्ट,

  • पनीर
  • कॉटेज चीज़
  • दही
  • हंग कर्ड 
  • दूध
  • नट्स और बीज 
  • कुट्टू का आटा
  • सिंघाड़े का आटा
  • समक के चावल

व्रत में प्रोटीन से भरपूर डाइट कैसे बनाएं?

  1. सावनमें व्रत के दौरान कई लोग व्रत के लिए चीला खाना पसंद करते हैं. 
  2. ऐसे में अगर आप कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा या समक के चावल से चीला बनाने की सोच रहे हैं, तो आप उसमें पनीर की स्टफिंग भी डाल सकते हैं, इससे आपका खाना न सिर्फ पौष्टिक बनेगा, बल्कि पेट भी भरा रखेगा.
  3. मिड-मील स्नैक्स के लिए, दही में खजूर, किशमिश और बीज मिलाकर खा सकते हैं. 
  4. आप समक के चावल के साथ पनीर की ग्रेवी भी खा सकते हैं और आखिर में आप शकरकंद और पनीर की टिक्की ले सकते हैं. 
  5. आप चाहें, तो खजूर और किशमिश को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, इससे आपके शेरर को एनर्जी मिलेगी. 

इसे भी पढ़ें: क्या कोलेजन की कमी से झुर्रियां होती हैं? डॉक्टर का क्या कहना है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan Vrat, Protien Rich Foods, Falahar Mein Kya Khayein, Sawan Somvaar, Vrat Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com