विज्ञापन

महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, एक की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका

Bhiwandi Building Collapse: बिल्डिंग में रिपेयरिंग का काम चल रहा था, तभी इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया. बिल्डिंग ढहने से पहले झुकी हुई नजर आ रही थी.

महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, एक की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका
Building Collapse in Bhiwandi Maharashtra (Photo: Screengrab)
भिवंडी:

Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र के भिवंडी में एक चार मंजिला बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे हादसा हो गया. इस घटना में एक की मौत हो गई है और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है. हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. NDRF की टीमों ने  बिल्डिंग के मलबे से एक महिला को सुरक्षित जिंदा बचाया. उसे इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया है. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बिल्डिंग में रिपेयरिंग का काम चल रहा था. कम से कम तीन से चार मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका है.

जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई की देर रात बिल्डिंग थोड़ी झुक गई, जिसके बाद कई दूसरे मजदूर बिल्डिंग से बाहर भाग गए. बिल्डिंग में रिपेयरिंग का काम चल रहा था, इसलिए घटना के वक्त इमारत के अंदर कोई नहीं था.

ये भी पढ़ें: 3,500 फीट गहरी खाई के ऊपर हवा में लटका रहा टूरिस्ट, सीताखाई पॉइंट पर मची अफरातफरी

NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं. मलबा हटाए जाने का काम जारी है. 

ये भी पढ़ें: पति-पत्नी के झगड़े में मां को बचाने आए बेटे की चाकू लगने से मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार

लोगों से सहयोग की अपील...

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई रुकावट न आए, इसके लिए प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इलाके में भीड़ न लगाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें. घटना में घायल या मरने वालों की सही तादाद के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Bhiwandi, Bhiwandi Building Collapse, NDRF, SDRF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com