विज्ञापन

मुंबई में VIP कोटे से कंफर्म रेल टिकट दिलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 400 यात्रियों का डेटाबेस मिला

वीआईपी कोटे से रेल का कंफर्म टिकट दिलाने वाले एक गिरोह का मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है. इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से 400 यात्रियों का डेटाबेस सहित फर्जी मुहर, स्टैम्प आदि मिले.

मुंबई में VIP कोटे से कंफर्म रेल टिकट दिलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 400 यात्रियों का डेटाबेस मिला
मुंबई पुलिस के गिरफ्त में ट्रेन टिकट फर्जीवाड़ा गिरोह के सदस्य.
NDTV
  • VIP कोटे से कंफर्म रेल टिकट दिलाने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है.
  • मुंबई पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
  • इन सभी के पास से फर्जी मुहर सहित 400 यात्रियों का डेटाबेस मिला है.
मुंबई:

रेलवे के VIP कोटे में टिकट बुकिंग करने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है. मुंबई, गुजरात और यूपी से जुड़े गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए है. इनसे भारी मात्रा में डेटा और फर्जी स्टैंप जब्त किए. यह कार्रवाई मुंबई में हुई. जहां मालाबार हिल पुलिस ने फर्जी लेटरहेड बनाकर वीआईपी कोटे से रेलवे टिकट कन्फर्म कराने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को मुंबई, गुजरात और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है.

इन 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों के नाम अमरीश ईश्वरलाल ठक्कर, तारिक महफूज खान, दीपककुमार कन्हैयालाल यादव, विनय विक्रमसिंह रावत, सागर ईश्वरलाल ठक्कर और क्षत्रुंजय रामकुमार यादव (उर्फ अनुप/मोहन) हैं.

400 से ज्यादा लोगों की बुकिंग का डेटाबेस मिला

पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 16 सिम कार्ड, 70 क्रेडिट-डेबिट कार्ड, 400 से अधिक लोगों की वीआईपी बुकिंग का गोपनीय डेटाबेस, 2 फर्जी मुहरें स्टैम्प, 5 आधार कार्ड और स्टैम्प पैड जब्त किए हैं.

पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरफ्तारी से टिकट धोखाधड़ी के कई अन्य मामले भी सुलझेंगे. पूछताछ में कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में विशेष अभियान शुरू किया गया है. 

कुर्ला और मुंबई सेट्रंल में भी इस तरह के मामले

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह के खिलाफ पहले से ही कुर्ला और मुंबई सेंट्रल रेलवे पुलिस स्टेशनों में इसी तरह के मामले दर्ज हैं, जिसके चलते जल्द ही इन्हें आगे की पूछताछ के लिए संबंधित पुलिस को सौंप दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें - ट्रेन कैंसिल होने पर कैसे मिलता है पूरा रिफंड? ऑनलाइन और काउंटर टिकट के लिए जानें क्या है नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Rail Ticket, Rail Ticket Agent, Confirm Train Tickets, Train Ticket Fraud
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com